दिल्ली: केजरीवाल तीसरी बार बने 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक, अगले 5 साल तक संभालेंगे कार्यभार

prakash news of india


दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए। रविवार को हुई 'आप' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर केजरीवाल के नाम को मंजूरी दी गई। वहीं, पार्टी नेता पंकज गुप्ता फिर से राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता को फिर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने शनिवार को 34 सदस्यीय कार्यकारी निकाय का चुनाव किया था, जिसमें केजरीवाल भी शामिल थे।

 

इससे पहले आम आदमी पार्टी शनिवार को बैठक हुई थी जिसमें नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था। कार्यकारिणी में सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कुल 34 नेताओं को जगह दी गई है। इनमें उन राज्यों के नेता भी शामिल हैं जहां पर आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से पार्टी का गठन हुआ है तब से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। दिल्ली में इस समय कैबिनेट मंत्री गोपाल राय पार्टी के प्रदेश संयोजक हैं।

 

अप्रैल 2016 में केजरीवाल दूसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए थे। राष्ट्रीय संयोजक के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने 3 साल तक पार्टी की सेवा की, लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल का कार्यकाल 2020 तक बढ़ा दिया गया। 2020 में कोरोना महामारी के कारण 'आप' की राष्ट्रीय परिषद की बैठक नहीं हो सकी थी।

 

 

Tags

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget