सुलतानपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें अधिकारी- DM

prakash news of india


सुलतानपुर: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील कादीपुर सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुरूप टोकेन सिस्टम का प्रयोग कर एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से किये जाने का निर्देश दिया गया।

 

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण के समय दोनों पक्षों की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट सम्बन्धित एसडीएम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

जिलाधिकारी द्वारा भूमि विवाद, पुलिस आदि के प्रकरण पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर निरीक्षण कर विवाद का निपटारा कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चत करें।

 

जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस कादीपुर में डीएम के समक्ष कुल 256 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक राजस्व 137, पुलिस 43, विकास 49 तथा अन्य विभागों के कुल 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 5 प्रार्थना पत्रों/जन शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण के समय दोनों पक्षों का बयान लिया जाय, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराकर निस्तारण आख्या के साथ उप जिलाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। डीएम ने शेष 251 प्रार्थना पत्रों/शिकायतों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषण करने का निर्देश उप जिलाधिकारी कादीपुर को निर्देशित किया।

 

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget