भाष्कर दूबे निर्वाचित किए गए राष्ट्रीय कृषि छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ।

 


नई दिल्ली - संपूर्ण भारत में कृषि छात्रों ,किसानों व कृषि वैज्ञानिकों के लिए कार्य कर रहे संगठन राष्ट्रीय कृषि छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भाष्कर दूबे को चुना गया। वर्ष 2021 के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के दौरान लगातार कई दिनों से चल रहे केंद्रीय बैठक में नाम की घोषणा नहीं हो पा रहा था। केंद्रीय कार्यकारिणी का बैठक का आयोजन हुआ एवं चुनाव के लिए घोषणा किया गया जिसमें सर्वसम्मति से भाष्कर दूबे को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। भाष्कर दूबे इलाहाबाद कृषि विश्वविद्यालय नैनी में (सब्जी विज्ञान)  उद्यान विज्ञान विभाग में शोध के छात्र एवं उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। भाष्कर दूबे ने राष्ट्रीय कृषि छात्र संघ को उत्तर प्रदेश में मजबूत किया सशक्त किया एवं लाखों कृषि छात्रों को जोड़ा इनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के कृषि छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ जिससे आज उत्तर प्रदेश का हर कृषि छात्र अपने आप को कृषि छात्र होने का गर्व एवं सम्मानजनक महसूस कर रहा है। इसके पूर्व कृषि छात्र नेता भाष्कर दूबे अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ के नेशनल डिप्टी चेयरमैन भी रह चुके हैं वर्तमान में उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कृषि विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, कृषि वैज्ञानिक व सभी प्रदेशों के कई कृषि छात्र संघ अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्षों ने भाष्कर दूबे को फोन के माध्यम से बधाई संदेश भी दिया और कहा हम सभी आशा करते हैं कि आप के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में कृषि छात्रों एवं किसानों का हर क्षेत्र में विकास व कृषि छात्र मजबूत एवं सशक्त होंगे।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget