आयुष्मान भारत दिवस: क्या है PM मोदी की आयुष्मान भारत योजना!

Health, PM JAY

Edited By: 
Shashi Shekhar |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: 30 April 2020, 05:45:00 PM 

PM मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश के निम्न आय वाली एक बड़ी आबादी के प्रत्येक परिवार को हर साल 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधा निशुल्क दी जाती है। 

आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य देशवासियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना और उनकी लंबी आयु की कामना करना है। इस योजना को प्रत्येक वर्ष 30 अप्रैल को देश में आयुष्मान भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है। दो साल पहले 2018 में आज ही के दिन देश में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हुई थी।

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश के निम्न आय वाली एक बड़ी आबादी के प्रत्येक परिवार को हर साल 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधा निशुल्क दी जाती है। यह योजना देश के गरीब वर्ग के लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। हर साल 30 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ ही सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना डेटाबेस को सत्यापित और अपडेट करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाता है। हालांकि इस बार देश में जारी लॉकडाउन के कारण बहुत सारे कार्यक्रम संभव नहीं हो पा रहे हैं। देशभर के स्वास्थ्यकर्मी फिलहाल कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों खासतौर पर BPL कार्डधारकों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है।
Tags

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget