प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Tue, 26 May 2020; 06:52:00 AM
सुलतानपुर: कोरोना संकट के बीच जिले की प्रख्यात हस्तियों ने पर्यावरण को शुद्ध करने का बीणा उठाया है। इसी क्रम में जिले में 5 जून(पर्यावरण दिवस) से शहर के अंदर मोटर वाहनों को छोड़ साईकिल या पैदल चलने और ऐसा करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक एवं प्रतिष्ठा प्राप्त शल्य चिकित्सक अरुण कुमार सिंह, डॉ ए0के0 सिंह, सेवा भारती के सचिव और प्रतिष्ठित होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ सुनील कुमार त्रिपाठी और पैथलॉजी संचालक राजीव त्रिपाठी जी ने साईकिल से चलने का संकल्प लिया है। इन सभी चिकित्सकों का कहना है कि पर्यावरण शुद्ध रहेगा तभी हम स्वस्थ रहेंगे। लोगों को पर्यावरण शुद्ध करने के इस अभियान के लिए लगातार प्रेरित भी किया जा रहा है। सभी चिकित्सकों नें लोगों से ज्यादा से ज्यादा पैदल या साईकिल से चलकर पर्यावरण और कोरोना काल में सोशल डिस्टेनसिंग पालन करने की अपील की है।
हम सुधरेंगे युग सुधरेगा की भावना को लेकर आगे बढ़ने वाला सेवा भारती का यह मंच हमे शुद्ध हवा और निरोगी काया देना चाहता है। हम सभी को इन पर्यावरण योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए।

चिकित्सकों नें चलाया साईकिल अभियान
Post a Comment