प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Fri, 22 May 2020; 06:55:00 PM
- रेलवे स्टेशन पर जिले की सांसद मेनका संजय गांधी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम "कोई भी प्रवासी भाई भूखे अपने घर ना जाये" इसके लिए सांसद नें भोजन पानी और छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की है, में "बबिता अखिलेश तिवारी" और BJP की मंडल कोषाध्यक्ष "रचना अग्रवाल" नें वहां की स्थिति का आकलन कर सभी प्रवासियों को स्वयं भोजन परोसा।
सुलतानपुर: जिले में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। जहां एक ओर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वहीं जिले के आलाधिकारी और नेता जनता की समस्याओं को संभालने में दिन रात जुटे हैं। इसी क्रम में जिले में एक नाम ख़ास तौर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं BJP महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष "बबिता अखिलेश तिवारी" की।
जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है "बबिता तिवारी" जिले के लोगों के लिए लगातार काम कर रही हैं। आज सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर उन्होंने बस चालकों को मास्क वितरित किया। प्रवासियों की समस्याओं को जाना और अपनी उपस्थिति में सुलतानपुर डिपो की बसों को सेनेटाइज कराया। सुलतानपुर डिपो के केन्द्र प्रभारी अजय सिंह के निर्देशन में सभी बसों को आंतरिक एवं वाह्य रूप से सेनेटाइजेशन किया गया। इन निगम बसों का प्रयोग रेलवे स्टेशन से यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक संक्रमणमुक्त एवं सुरक्षित तरीके से पहुँचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है।
प्रवासियों को भोजन परोसती "बबिता अखिलेश तिवारी"
Post a Comment