प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sun, 03 May 2020; 10:15:00 AM
लगातार सख्ती बरतने के बाद भी भारत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को वायरस के 2564 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 99 लोगों ने दम तोड़ दिया। देश में यह किसी एक दिन में कोरोना वायरस के अब तक के सबसे अधिक केस हैं। इसके साथ ही देश में इस जानलेवा वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या 1320 हो गई है। कोरोना वायरस के 2564 केस शनिवार को देशभर से दर्ज हुए, जिसने महज एक दिन पहले के ही 2333 केसों के रेकॉर्ड को तोड़ दिया। भारत में इस वायरस के संक्रमण के बाद से ऐसा पहली बार है कि एक दिन में मरीजों की संख्या 2500 के पार हुई है। इसके साथ ही भारत में Covid-19 के मामले 40 हजार के आंकड़े से महज 211 ही कम रह गए हैं। 10 हजार मरीज इससे अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं।

Post a Comment