अमित पांडेय |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Wed, 13 May 2020; 08:30:00 PM
दिग्गज हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह सीनियर (95) को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह को निमोनिया की शिकायत के बाद शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों ने उनका कोरोना टेस्ट भी किया। हालांकि, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
बलबीर सिंह की उपलब्धियां
अपने जमाने में हॉकी के दिग्गज प्लेयर रहे बलबीर सिंह सीनियर ने लंदन (1948), हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956) ओलंपिक में हॉकी के लिएभारत के स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा,हेलसिंकी ओलंपिक में नीदरलैंड के खिलाफ 6-1 से मिली जीत मेंपांच गोल किए थे और यह रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है।

Post a Comment