सुलतानपुर: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज एल-1 कोविड केयर सेन्टर केएनआईटी का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान इलाज करा रहे कोविड-19 पाजिटिव व्यक्तियों से स्वयं जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने एल-1 कोविड केयर सेन्टर में भर्ती कोविड-19 पाजिटिव व्यक्तियों से उनके खान-पान, उपचार तथा साफ-सफाई आदि की जानकारी ली। उन्होंने संतोष व्यक्त किया तथा डॉ0 ओ0पी0 पाठक के नेतृत्व में अच्छा कार्य किया गया है।
Post a Comment