अमेठी: मरीजों मे अत्याधिक लोकप्रिय डॉ0 चेतन तिवारी कोरोना योद्धा बन निर्बाध रूप से दे रहे अपनी सेवाएँ

सुधांशु पांडे-अमेठी|PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated:Wed:16Sep 2020; 05:48:00 PM

 
अमेठी: आप को बताते चले कि धरती पर डॉक्टर को भगवान का दर्जा मिला है ,इस कथन पर सौ प्रतिशत फिट बैठते है डॉ0चेतन तिवारी, दर्द मे आये मरीज़ हंसते हुए जाते हैं वापस इनके पास से ,कई जनपदों मे हैं लोकप्रिय
डॉ0चेतनतिवारी।

मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के वरिष्ठ आर्थो सर्जन डॉ0 चेतन तिवारी को जनपद का हर व्यक्ति जानता है। उनका हँसता हुआ चेहरा, मरीजों से बात करने का अंदाज, और अपने काम मे विशेष ज्ञान और कुशलता उनकी पहचान है।

यही कारण है की डॉ0 चेतन तिवारी के पास आर्थो के मरीज कराहते हुए आते हैं लेकिन हड्डी जुडने के बाद मुस्कराते हुए वापस जाते हैं।


डॉ0 चेतन तिवारी की लोकप्रियता के बारे मे अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की केवल जनपद ही नहीं बल्कि पड़ोसी जनपदों जैसे प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर तक से मरीज इनके पास आर्थो की समस्या का समाधान ढूँढने के लिए आते हैं।

गरीबों के लिए तो जैसे ये वरदान ही हों। कई बार आर्थिक रूप से कमज़ोर मरीजों को डॉ0 चेतन तिवारी अपने पास से दवा दे देते हैं और कई बार अपने वेतन की गाढ़ी कमाई भी देकर मदद करते हुए देखे जाते हैं।

कोविड-19 के समय भी डॉ0 चेतन तिवारी निर्बाध रूप से अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते अमेठी जनपद मे आर्थो के विशेषज्ञ चिकत्सकों और सर्जनो का अभाव है। आज भी इनके ओपीडी कक्ष मे ये मरीजों से ही घिरे दिखाई पड़ते हैं। लोग कहते हैं की डॉ0 चेतन तिवारी एक अच्छे डाक्टर के साथ ही एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं इसीलिए इनके मरीज इन्हें अपने लिए धरती का भगवान कहते हैं।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget