9 बज गए भइया: सुलतानपुर की ख़बरें, सही और सटीक अन्दाज

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Wed, 26 Aug 2020; 09:00:00 PM
सुलतानपुर: कोविड-19 एवं त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखे जायें- CM योगी

सुलतानपुर: CM योगी नें 25 अगस्त को सायं 07ः30 बजे से वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से कोविड-19 के संक्रमण को  रोकने तथा माह अगस्त में पड़ने वाले त्यौहारों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र डॉ0 संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती, पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित आदि उपस्थित रहे।
सुलतानपुर: SP नें लोगों की समस्याओं को सुना और संबधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए

सुलतानपुर: जहाँ एक ओर जिले के पुलिस कप्तान के निर्देशन में अपराधियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी जारी है। जिले के सभी थानों की फोर्स SP के निर्देशन में एक के बाद एक तमाम वांछितों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। तो वहीं अधीक्षक शिवहरि मीना द्वारा लगातार पुलिस कार्यालय सुलतानपुर में जनता की समस्याओ को सुनकर उनके निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया जा रहा है। आज भी SP नें लोगों की समस्याओं को सुना और संबधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए।
सुलतानपुर: आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित गति से निस्तारण के लिए DM की अध्यक्षता में हुई बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आम आदमी की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आईसीसीसी के संबंध में बैठक की गई। बैठक में आईसीसी के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आम जनमानस को आ रही समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आईडीएसपी यूनिट से कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराते हुए ट्रेसिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया।
सुलतानपुर: कोविड-19 महामारी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जनपद में संविदा के आधार पर भर्ती 28 को

सुलतानपुर: कोविड-19 महामारी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जनपद में संविदा के आधार पर निश्चेतक-11 पद फिजीशियन/चेस्ट फिजिशीयन-5 पद/एमबीबीएस चिकित्सा-9 पद की नियुक्ति वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाना है। 28 अगस्त, 2020 को उक्त पदों पर चयन हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय अहमद सुलतानपुर में समय 10 बजे से साक्षात्कार आरंभ होगा। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने जनपद सुलतानपुर व आस-पास के जनपदों के पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर वॉक इन इंटरव्यू में प्रतिभाग करें।
सुलतानपुर: जिले में नर कंकाल मिलने से हड़कम्प, जौनपुर के युवक के रूप में हुई पहचान

सुलतानपुर: जिले में नर कंकाल मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंचकर पुलिस नें लोगों से पूछताछ की जिसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। बताया जा रहा है कि मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारसपट्टी गांव के बाहर झड़ियों के बीच यह नर कंकाल मिला। आपको बता दें कि नर कंकाल की पहचान जौनपुर जिले के सरपतहां थाने के बाँधगाँव (गैरवाह) निवासी सत्यविजय पुत्र बद्रीप्रताप (40वर्ष) के रूप में हुई है। कंकाल के समीप मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त की गई।
सुलतानपुर: पुलिस पर जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए आम जनता पार्टी का सत्याग्रह

सुलतानपुर: आम जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में सत्याग्रह प्रदर्शन किया है। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठ कर सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए यह प्रदर्शन किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात थाना पुलिस पर सिविल न्यायालय के स्टे के बावजूद शह देकर जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाया गया है। वहीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव मंजू बेन पटेल का कहना है कि इस मामले में न्याय मिलने के बाद ही यह सत्याग्रह खत्म किया जाएगा। मामला कोतवाली देहात के ज्ञानीपुर गांव का बताया जा रहा है।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget