बुलेटिन: देश की टॉप ख़बरें- सही और सटीक अंदाज में

बुखार के बाद अमित शाह को एम्स में किया भर्ती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उन पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।  उन्हें हल्का बुखार था. इसके बाद ही उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया है। वहीं, हाल ही में अमित शाह ने कोरोना वायरस को मात दी थी।
ड्रीम-11 बना IPL 2020 का टाइटल स्पॉन्सर, खरीदे राइट्स

वीवोको आईपीएल सीजन 13 से हटाए जाने के बाद ड्रीम 11 को इस साल के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप मिल गई है। ड्रीम 11 ने 250 करोड़ में इसे खरीदा है। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक इस साल यूएई में किया जाएगा। 
शाह के बॉलीवुड माफिया वाले बयान पर कंगना का निशाना

एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड माफिया पर अपने विचार साधा किए थे और उन्होंने कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है सिर्फ कुछ गिने चुने रचनात्मक दिमागों की काल्पनिक कहानियां हैं। लेकिन कंगना रनौत ने अब नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने महान कलाकार की गालियां  भी भगवान के प्रसाद की तरह है। 
रविशंकर प्रसाद का कहना- पीएम केअर्स फंड पारदर्शी

सुप्रीम कोर्ट की तरफ पीएम केअर्स फंड को एनडीआरएफ में ट्रांसफर करने की मांग खारीज कर दी गई है। इस फैसले का स्वागत करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सभी चीजें पारदर्शिता के साथ हो रही है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा।
चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने दिया पद से इस्तीफा

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब वो एशियाई विकास बैंक में उपाध्यक्ष पद को संभालने वाले हैं। वह यहां पर दिवाकर गुप्ता की जगह लेने वाले हैं।
सुशांत की बहन पर रिया चक्रवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने अपना स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने कहा कि सुशांत की बहने ने नशे में उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इशके अलावा रिया कई और चीजों को लेकर अपनी बात रखती नजर आईं।
पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशांत को दिल्ली के घर से गिरफ्तार करके वसंत विहार पुलिस स्टेशन लाया गया है। उसके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में विवादित ट्वीट को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget