साप्ताहिक राशिफल में जानें पूरे सप्ताह का हाल, क्या रहेगा इस सप्ताह ख़ास?

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|

Last Updated: Tue, 28 July 2020; 07:15:00 AM

वैसे कई लोगों को पूजा पूठा करने में काफी रूचि होती है। जिस वजह से वह लोग अपने दिन की शुरूआत साप्ताहिक राशिफल पढ कर करते है और जानने की कोशिश करते है कि उनका पूरा दिन किस तरह से व्यतीत होने वाला है तो चलिए हम आपको बताते है कि आखिर कौन सी राशि के लोगों को सफलता मिलने वाली है और कौन सी राशि के लोगों के काम में बाधाएं जारी रहेंगी। जानिए बारह राशियों का पूरा साप्ताहिक राशिफल....

मेष- चंद्र की अनुकूलता धन की उपलब्धता कराएंगी। दूसरों की लापरवाही से कार्य में बाधाएं जारी रहेंगी। गुरु एवं शुक्रवार को वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। निकट के लोग विपरित हो सकते है। शनिवार पुन: अनुकूल रहने की संभावना है। परिवार के साथ भ्रमण पर जाने की योजना बनेंगी। आय भी होंगी एवं नए लाभकारी संपर्क हो सकते है।

प्रोफेशन-व्यापार में चिंता रहेंगी एवं नौकरी में मनचाहा काम नही मिलेगा।

शिक्षा-पढ़ाई में मन नही होने के बावजूद प्रदर्शन अच्छा रहेंगा।

स्वास्थ्य-नींद की कमी एवं शरीर के विभिन्न स्थान दर्द होंगा।

प्रेम-साथी से दूर रहना होंगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेंगी।

क्या करें-हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं।

वृषभ- भाग्य का साथ रहेंगा एवं मेहनत अधिक रहेंगी। भाईयों का सहयोग प्राप्त होंगा। कार्यस्थान पर प्रदर्शन बेहतर रहेंगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। धन की आवक अच्छी बनीं रहेंगी। आधुनिक सुख के सामान पर व्यय होने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात होंगी। शुक्र-शनिवार को कानूनी मामलों में कमजोर पड़ सकते है। व्यय भी होंगा।

प्रोफेशन-व्यापार में यात्रा का योग है। नौकरी में लक्ष्य प्राप्त होंगा।

शिक्षा-अध्ययन में व्यवस्थित रहेंगे, शिक्षक सहयोग करेंगे।

स्वास्थ्य-गर्दन एवं गले में दर्द होंगा। कंधे एवं कमर भी परेशान कर सकते है।

प्रेम-साथी से निराशा प्राप्त होंगी एवं जीवन साथी से दूर रहना पड़ सकता है।

क्या करें-गणेशजी को मिष्ठान्नन का भोग लगाएं।

मिथुन-आरंभ में समय परेशानियों से भरा हो सकता है। खर्च की अधिकता एवं असहयोग रहेंगा। मंगलवार से समय सुधार होंगा एवं कार्यो में गति आएंगी। बुधवार को छोटी यात्रा। गुरु एवं शुक्रवार को धनलाभ होंगा। शनिवार सभी दिनों से अच्छा बितने के आसार है। परिवार का साथ मिलेगा एवं विरोधीयों का पराभव होंगा।

प्रोफेशन-व्यापार सामान्य रहेंगा एवं नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

शिक्षा-कड़ी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। संसाधन भी उपलब्ध होंगे।

स्वास्थ्य-दाढ़, कमर में दर्द एवं आंखो में जलन की समस्याएं होंगी।

प्रेम-पुराने साथीयों से मुलाकात एवं वैवाहिक संबंधों में माधुर्य रहेंगा।

क्या करें-हनुमानजी को तुलसीपत्र चढ़ाएं।

कर्क-संतान से सुख प्राप्त होंगा। आय अच्छी बनी रहेंगी एवं कार्य समय पर होंगे। मंगल एवं बुधवार परेशानी युक्त हो सकते है। इन दो दिनों में सतर्क रहना होंगा। गुरुवार पुन: लाभदायक रहेंगा एवं शेष सभी दिनों में कार्य में अच्छे प्रदर्शन के साथ बेहतर आय प्राप्त करेंगे। समकक्षों से आगे रहने में सफलता प्राप्त होंगी। शनिवार को मन में उदासी का भाव रहेंगा।

प्रोफेशन-व्यापार में सफल होंगे एवं  नौकरी में चिंता समाप्त होंगी।

शिक्षा-अत्यंत मेहनत करने का मन रहेंगा एवं सफलता भी प्राप्त होंगी।

स्वास्थ्य-सर्दी, ऐलर्जी, ज्वर, अपच आदि की समस्याएं रहेंगी।

प्रेम-साथी से सहयोग मिलेगा एवं जीवन साथी अनुकूल बना रहेंगा।

क्या करें-कृष्णजी को मिष्ठान्न भोग लगाएं।

सिंह- मेहनत अनुसार आय नही हो पाएंगी। सरकारी कार्यो में भी अड़चनें आएंगी। चंद्र की गति गुरु-शुक्रवार को आय बाधित कर सकती है। नए कार्यो का आरंभ या कार्य बदलने का विचार अभी नही करें तो अच्छा होंगा। सप्ताह के शुरूआत में कुछ राहत होंगी। संतान से सहयोग प्राप्त होंगा एवं शुभ समाचार प्राप्त होंगा।

प्रोफेशन-व्यापार में संघर्ष करना होंगा एवं नौकरी बदलने का मन होंगा।

शिक्षा-पढ़ाई से मन उचाट रहेंगा एवं परिणाम में सुधार नही होंगा।

स्वास्थ्य-आंख एवं दांत में तकलीफ। कफ संबंधी समस्याएं भी हो सकती है।

प्रेम-साथी से मदद प्राप्त होंगी एवं वैवाहिक संबंधों में दूरी बढ़ेंगी।

क्या करें-शिवमहिम्र स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या- चंद्रमा आपकी आय अच्छी बनाएंगा एवं मंगल जमीन से संबंधी कामों में सफलता दिलाएंगा। कानूनी मामलों में भी सफलता प्राप्त होंगी। योजनाएं अच्छी होंगी। बुध एवं गुरुवार को यात्रा का योग एवं अटके कार्य हो सकते है। सप्ताहांत में मन विचलित रहेंगा। संतान से विवाद हो सकता है। आय भी कम होंगी एवं चोरादि से संभलकर रहना होंगा।

प्रोफेशन-नए निवेश से बचें एवं उधारी भी नही दें। नौकरी में शांति बनाएं रखें।

शिक्षा-शिक्षक की बातें से विचलित न हों। मेहनत के अच्छे परिणाम आएंगे।

स्वास्थ्य-सीने एवं पेट में दर्द होंगा। वायु एवं मूत्र विकार हो सकता है।

प्रेम-साथी से दूरी बनेंगी एवं वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होंगी।

क्या करें-दुर्गाजी को केले के फल भेंट करें।

तुला- मंगलवार से आरके काम में सुधार के साथ खुशी प्राप्ति का समाचार मिलेगा। बुध एवं गुरुवार को यात्रा सुखद रहेंगी। नए लोगों से संपर्क होंगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। शुक्र एवं शनिवार को परिवार का साथ मिलेगा। अटके धन की प्राप्ति। सफलता प्राप्त होंगी। आय में सुधार होंगा एवं धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका प्राप्त होंगा।

प्रोफेशन-व्यापार में नए सौदे प्राप्त होंगे एवं नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे।

शिक्षा-सही मार्गदर्शन प्राप्त होंगा। पढ़ाई में ध्यान रहेंगा।

स्वास्थ्य-पीठ में जकडऩ होंगी। पंजों एवं कंधों में दर्द होंगा।

प्रेम-साथी से विवाद होंगा। जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होंगा।

क्या करें-तुलसी में जल चढ़ाएं।

वृश्चिक-एकांतवास की ईच्छा होंगी। मंगलवार को विवाद हो सकता है। बुध एवं गुरुवार को कुछ नया करने को मिलेगा। धार्मिक कार्य भी होंगे। यात्रा का योग रहेंगा। शुक्रवार चिंता जनक हो सकता है। बाधाएं उत्पन्न होंगी, पर आय अच्छी बनीं रहेंगी। न्यायलयीन मामलों में पिछड़ सकते है। शनिवार प्रसन्नता दिलाने वाला होंगा। परिवार का साथ रहेंगा।

प्रोफेशन-व्यापार सामान्य रहेंगा एवं नौकरी में लक्ष्य प्राप्त होंगा।

शिक्षा-शिक्षक सहयोग करेंगे एवं प्रोजेक्ट हेतु सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।

स्वास्थ्य-त्वचा मे जलन। सरदर्द एवं चेहरे पर चोट लग सकती है।

प्रेम-कुंवारों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम प्रस्ताव स्विकार होंगे।

क्या करें-हनुमानजी को सिंदूर एवं घी अर्पण करें।

धनु- पिता से सहयोग प्राप्त होंगा। आय अच्छी बनीं रहेंगी। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होंगी। मंगल एवं बुधवार को मेहमान आगमन, सुख प्राप्ति एवं सुखद यात्रा। गुुरु एवं शुक्रवार को विवाद हो सकता है। धन प्राप्ति में बाधाएं। अनावश्यक समस्याएं। शनिवार अनुकूलता प्राप्त होंगी एवं विरोधी काबू में रहेंगे। योजनाएं सफल होंगी।

प्रोफेशन-व्यापार में तेजी रहेंगी एवं नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

शिक्षा-पढ़ाई में अत्यधिक मेहनत करनी होंगी एवं शिक्षक सहयोग करेंगे।

स्वास्थ्य-गर्दन, सर, कमर में दर्द होंगा। पैर के पंजो में सूजन आ सकती है।

प्रेम-साथी से विवाद थमेगा एवं वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होंगी।

क्या करें-गणेशजी को श्वेत पुष्प अर्पण करें।

मकर- आय अच्छी रहेंगी, किंतु काम बहुतायत में करना होंगा। दक्षिण क्षेत्र यात्रा का योग भी बनेगा। कई जगहों पर स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। उपहास भी हो सकता है। परिवार के लोग साथ देंगे। शुक्र एवं शनिवार को छोड़कर शेष दिनों में आय बेहतर बनीं रहेंगी। सप्ताहांत में अनावश्यक खर्चे भी होंगे। किमती सामान की रक्षा करें। वाहन प्रयोग में भी सावधानी रखें।

प्रोफेशन-कारोबार में तनाव रहेंगा एवं नौकरी में खुश होने का मौका मिलेगा।

शिक्षा-पढ़ाई की तरफ रुझान रहेंगा। स्वयं पर ज्यादा ध्यान रखें।

स्वास्थ्य-पेट, कमर एवं श्वांस संबंधी समस्याएं। बाएं हाथ में दर्द होंगा।

प्रेम-साथी से दूरी बनेंगी एवं वैवाहिक जीवन में संतुष्टि रहेंगी।

क्या करें-दुर्गाजी को घी दीपक लगाएं।

कुंभ-सही कार्य करेंगे तो भी कई समस्याएं एक साथ खड़ी हो जाएंगी। धन का खर्च भी होंगा, एवं परेशानी भी आएंगी। मंगलवार से इसमें सुधार होंगा। सही दिशा प्राप्त होंगी एवं सहयोग भी मिलेगा। अटके धन मिलने की संभावना बनेंगी। जमीन संंबंधी कार्यो में भी सफलता प्राप्त होंगी। अज्ञात भय भी बना रहेंगा। शुक्र एवं शनिवार को आय की बेहतर स्थितियां बनेंगी।

प्रोफेशन-व्यापार में लक्ष्य भटकेंगे। नौकरी में समस्याएं समाप्त होंगी।

शिक्षा-प्रदर्शन बेहतर रहेंगा एवं योजनाएं सफल होंगी। प्रोजेक्ट सफल होंगे।

स्वास्थ्य-रक्तचाप, शुगर एवं दांत दर्द संबंधी समस्याएं होंगी। सीने में दर्द होंगा।

प्रेम-साथी से अच्छे संबंध रहेंगे एवं वैवाहिक साथी के संग यात्रा हो सकती है।  

क्या करें-शिवलिंग पर दुध अर्पण करें।

मीन-आरंभ में आय के मामलों में आराम रहेंगा, किंतु मन विचलित रहेंगा। सर्वसक्षम होने के बाद भी मनचाहा काम मिलने में कठिनाई आ रही है। मंगल एवं बुधवार को परेशानीयां बढी़ हुई रहेंगी। अनावश्यक व्यय होने की संभावना है। गुरुवार से आराम मिलेगा। शुक्रवार बेहतर रहेंगा, एवं सप्ताहांत में कार्य सरलता से निपटाने में सहुलियत रहेंगी।

प्रोफेशन-व्यापार में काम ज्यादा मुनाफा कम होंगा। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे।

शिक्षा-मेहनत का बेहतर परिणाम नही मिल पाएंगे। भूलने की आदत रहेंगी।

स्वास्थ्य-अपच, पाईल्स, पंजों में दर्द एवं दांतों में समस्याएं हो सकती है।

प्रेम-साथी का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक संबंधों में वैचारिक मतभेद हो सकता है।

क्या करें-श्रीराम को दुध मिश्री का भोग लगाएं।

ऐसा क्यों-

क्यों है भोजन के नियम-

लगभग सभी पुराणों में भोजन संबंधी नियम बनाएं गए है, जो स्वस्थ्य लंबी आयु को प्रदान करने वाले है। इन नियमों का त्याग करने से व्यक्ति रोगी एवं दरिद्र होता है। हाथ, पैर मुंह धोकर एवं नीचे बैठकर ही भोजन करना चाहिए। भोजन के समय क्रोध, काम, हिंसादि की बातें नही होनी चाहिए। भोजन सुबह एवं शाम को दो बार ही करें एवं दक्षिण दिशा की आरे मुंह कर भोजन नही करें।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget