24 जुलाई का राशिफल! क्या कहता है आज का भाग्य?

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Fri, 24 July 2020; 07:00:00 AM
मेष:

जिस बात के पूरे होने की आपको उम्‍मीद है उसे पूरा होने में अभी थोड़ा वक्‍त लगेगा। कार्य-व्‍यवसाय में क‍िसी पर भी आंखें बंदकरके भरोसा न करें। अन्‍यथा आपको नुकसान हो सकता है। फिलहाल वक्‍त आपका साथ नहीं दे रहा है। इसलिए आज के द‍िन क‍िसी से भी कोई वादा न करें। अन्‍यथा वादाख‍िलाफी भी हो सकती है। भाग्‍य 51प्रत‍िशत साथ है।

वृषभ:

कार्यक्षेत्र में आज आपके कंधे पर कुछ अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। यदि आप नौकरी में हैं तो कोई नया काम आपको सौंपा जा सकता है। घरेलू समस्याओं के चलते आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हालांक‍ि क‍िसी वरिष्‍ठ की सलाह लेंगे तो आपको लाभ भी हो सकता है। भाग्‍य 58प्रत‍िशत साथ रहेगा।

मिथुन:

आज आप सगे- संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार- धंधे के संबंध में यात्रा हो सकती है और उसमें आपको लाभ भी मिलेगा। व्‍यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। कार्यभार से थकान हो सकती है। आग, पानी और वाहन दुर्घटना का योग बनता है। भाग्‍य 60 प्रत‍िशत साथ देगा।

कर्क:

एकाएक ही आवेश के वशीभूत होकर आप कभी-कभी भारी गलती कर बैठते हैं। इसलिए आवेश में आकर कभी भी कोई फैसला न लें। आज घर, परिवार और संतान के मामले में आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नये आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। भाग्‍य 67प्रत‍िशत साथ है।

सिंह:

आज आपको सुदूर क्षेत्र में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का भी योग बन रहा है। तीर्थ यात्रा की भी संभावना है। हालांक‍ि अत्यधिक काम के बोझ से आपको थकान और ऊबन हो सकती है। आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी हो सकती है। भाग्‍य 63 प्रत‍िशत साथ है।

कन्या:

आज अगर कोई आपसे प्रेम-प्रणय का हाथ बढ़ा रहा है तो अपना स्टेट्स देखकर ही उसका जवाब दें। हो सकता है वह आपका कोई शारीरिक फायदा उठाना चाह रहा हो। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ फेरबदल करने की जरूरत है। अन्‍यथा आपको कुछ द‍िक्‍कतें हो सकती हैं। पारिवारिक सदस्य और आफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव और विवाद के प्रसंग बन सकते हैं, जिसके कारण मन खिन्‍न रहेगा। भाग्‍य 70प्रत‍िशत साथ है।

तुला:

यदि आप किसी उलझन में हैं या फिर किसी प्रेमीजन के सेक्स ऑफर से परेशान हैं तो आपको अपनी मजबूरी या असमर्थता साफ-साफ जाहिर कर देना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्‍यान रखना चाहिए क‍ि कभी भी क‍िसी को कोई भी ऐसा संकेत न दें जिससे आपके र‍िश्‍तों में गलतफहम‍ियां हों। साथ ही र‍िश्‍ते भी ब‍िखर जाएं। भाग्‍य 51प्रत‍िशत साथ रहेगा।

वृश्चिक:

आपके ल‍िए आज का द‍िन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायक होगा। शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात से सुखद अहसास होगा। दांपत्य जीवन में उत्कृष्‍ट प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। भाग्‍य 62प्रत‍िशत साथ रहेगा।

धनु:

आज आप अपने काम निकालने में कुछ जल्दीबाजी करें। यदि आप ढीले रहे तो सभी महत्वपूर्ण कार्यों के पूर्ण होने में भी व‍िलंब होगा। उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल आपके मन पर घिरे रहेंगे। इससे आज आपको मानसिक रूप से पीड़ा हो सकती है। घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध हो सकता है। आज आपको अधिक परिश्रम करना होगा। साथ ही अधिकारियों के साथ वाद- विवाद भी हो सकता है। भाग्‍य 55प्रत‍िशत साथ है।

मकर:

आज आपके लिए किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है। आपने किसी देवता के मंदिर में मन्‍नत मांगी है तो बेहतर होगा जल्‍दी से जल्‍दी पूरा कर लें। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। भाग्‍य 58 प्रत‍िशत साथ है।

कुंभ:

काफी अर्से बाद आपकी रूटीन लाइफ में बदलाव आ रहा है। बता दें क‍ि आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए। अन्यथा आगे चलकर आपकी प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अतः व्यर्थ की मान-बड़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें। अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करें। भाग्‍य 56 प्रत‍िशत साथ है।

मीन:

आज आपको अचानक ही शुभ समाचार म‍िलने का योग है। इसके अलावा ध्‍यान रखें क‍ि इस समय कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य और आराम को त्यागना पड़ेगा। भाग्‍य 59प्रत‍िशत साथ रहेगा। 
---आचार्य कृष्‍णदत्‍त शर्मा

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget