सवेरे वाला बुलेटिन: 2 मिनट में सभी बड़ी ख़बरें फटाफट अंदाज में

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Tue, 28 July 2020; 07:20:00 AM
DM और SP नें नगर क्षेत्र का भ्रमण कर लॉकडाउन के अनुपालन का लिया जायजा

सुलतानपुर: जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती एवं पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र सुलतानपुर का भ्रमण कर लॉकडाउन के अनुपालन एवं सर्वे टीम द्वारा किये जा रहे सर्वे की हकीकत जानी। उन्होंने सर्वे टीम द्वारा डोर-टू-डोर किये जा रहे सर्वे कार्य का अवलोकन कर हकीकत भी जानी।
सुलतानपुर: कोरोना वायरस को लेकर 31 जुलाई तक जिले का नगर क्षेत्र पूरी तरह बंद

सुलतानपुर: कोरोना वायरस को लेकर 31 जुलाई तक जिले का नगर क्षेत्र पूरी तरह बंद है। बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के लिए DM नें नोडल एवं उप जिलाधिकारियों को सभी महत्वपूर्ण बिन्दु पर कार्य करने का निर्देश दिया है। कन्टेनमेन्ट क्षेत्र में मेडिकल स्टोर एवं हास्पिटल खुल रहे हैं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति डोर-टू-डोर सुनिश्चित कराने के निर्देश का पालन हो रहा है।
465 सैम्पल्स की रिपोर्ट से 449 निगेटिव तथा 16 व्यक्ति कोविड-19 पाजिटिव मिले

सुलतानपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि 23 जुलाई, 2020 को वीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोबाटनी लैब लखनऊ को प्रेषित कोविड-19 के 465 सैम्पल्स की रिपोर्ट सोमवार को प्राप्त हुई है, जिसमें से 449 निगेटिव तथा 16 व्यक्ति कोविड-19 पाजिटिव पाये गये हैं। अब जिले में कोरोना का आंकड़ा 500 को पार करते हुए 506 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही कोविड केयर सेन्टर KNIPSS फरीदीपुर से 14 व्यक्तियों को पूर्ण स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया।
31 जुलाई तक लॉकडाउन के चलते RTO ऑफिस के सभी कार्य रहेंगें प्रभावित

सुलतानपुर: सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) माला बाजपेयी ने अवगत कराया है कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत सम्पूर्ण लॉकडाउन जारी किया गया है। इसलिए उपसम्भागीय परिवहन कार्यालय, सुलतानपुर में पंजीयन, फिटनेस, ट्रान्सफर व ड्राइविंग लाइसेन्स से सम्बन्धित समस्त कार्य दिनांक 31.07.2020 तक बाधित रहेगा।
मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी, 30 जुलाई तक हो सकती है भारी बारिश

सुलतानपुर: मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र लखनऊ द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार DM सी0 इन्दुमती ने अवगत कराया है कि आगामी 30 जुलाई, 2020 तक जनपद में कुछ स्थानों पर बादलों कि गर्जना एवं विद्युत चमक के साथ हल्की सी भारी वर्षा होने की संभावना है। अतः प्रिय जनपदवासियों से अपील है कि टीन शेड एवं कच्चे घरों में न रहें। अपने बच्चों, बुजुर्गो एवम् परिवार की सुरक्षा हेतु सुरक्षित स्थानों पर निवास करें।
कोविड-19 के लक्षण प्रतीत होने पर जिला प्रशासन कराएगा जांच की व्यवस्था

सुलतानपुर: जिलाधिकारी सी० इन्दुमती ने जनपद वासियों से अपील किया है कि यदि किसी नागरिक में कोविड-19 से संबंधित किसी प्रकार के लक्षण प्रतीत हो रहे हो अथवा शारीरिक कष्ट हो तो ऐसे व्यक्ति जिला कलेक्ट्रेट में स्थापित और अनवरत 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम को फोन नंबर 05362-240203 पर संसूचित कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा उनके जांच की व्यवस्था की जाएगी।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया

सुलतानपुर: जिले के पयागीपुर चौराहा, अमहट, सब्जी मंडी और चौक समेत नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कईयों के वाहन रोककर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान नगर भ्रमण पर रहे पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा की मौजूदगी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 6 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज किया गया। कुल 15 लोगों से 6000 जुर्माना और MV एक्ट के तहत 3000 का समन शुल्क वसूला गया।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget