प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Tue, 28 July 2020; 09:00:00 PM
सुलतानपुर: 10 अगस्त तक के लिए टाली गयी जिला विकास समन्वय की बैठक
सुलतानपुर: सांसद मेनका संजय गांधी की अध्यक्षता में 31 जुलाई, 2020 को सुबह 11 बजे पं० राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। यह बैठक अब 10 अगस्त, 2020 को आयोजित होगी।
सुलतानपुर: गोलाघाट पुल से गोमती नदी में छलांग लगाने वाली महिला का शव बरामद
सुलतानपुर: बीती शाम गोलाघाट पुल से गोमती नदी में महिला द्वारा छलांग लगाने के मामले में गोताखोरों ने महिला का शव बरामद कर लिया है। महिला गोसाईंगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। नगर कोतवाली पुलिस पिछले करीब 24 घंटों से महिला की खोजबीन करवा रही थी। गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के सैदपुर गांव में गोमती नदी से महिला का शव बरामद हुआ है।
सुलतानपुर: हत्याभियुक्तों को SP ने किया 25000 का इनामिया घोषित
सुलतानपुर: जिले के थाना दोस्तपुर अंतर्गत पहाड़पुर रायपट्टी में विगत 23 जुलाई को हुई हरिप्रसाद पुत्र राम बदल जायसवाल की हत्या में आरोपी अभियुक्तों के ऊपर SP ने 25000 का इनाम घोषित किया है। अभियुक्तों के बारे में जानकारी देने वाले को इनाम नकद दिया जायेगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। अभियुक्तों में राम सहाय सिंह पुत्र भवानी सिंह, उम्र 46 वर्ष और राज मंगल सिंह "भोलू" पुत्र राम सहाय सिंह, उम्र 22 वर्ष शामिल हैं।
सुलतानपुर: गिरफ्तार अभियुक्त मिला कोरोना पॉजिटिव, थाना हुआ सील
सुलतानपुर: जिले के थाना मोतिगरपुर में गिरफ्तार अभियुक्त ही कोरोना संक्रमित मिला। आनफानन में थाना को सील किया गया और सैनेटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। आरोपी किशोर अयोध्या L-1 हॉस्पिटल से फरार होकर थाना क्षेत्र में आया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मोतिगरपुर पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लाई थी। हिरासत में आए किशोर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर जब सोमवार को स्थानीय थाने के पुलिस कर्मियों को हुई तो हड़कंप मच गया।
सुलतानपुर: थाना कुड़वार परिसर में आगामी त्यौहार के मद्देनजर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक
कुड़वार: आगामी त्यौहार को देखते हुए कुड़वार थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौलवी, मौलाना, धर्मगुरुओं सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पीस कमेटी की बैठक में उपनिरीक्षक विमल कपूर, उपनिरीक्षक शस्त्राजीत प्रसाद नें उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से अपने घरों में ही मनायें।
सुलतानपुर: गोमती मित्रों की फिर करुण पुकार, पुल की रेलिंग पे जाली लगाए सरकार
सुलतानपुर: गोमती मित्र मंडल अपनी पुरानी एवं बहुप्रतीक्षित मांग है कि गोलाघाट पुल की रेलिंग पर आठ फीट ऊंची जाली लगाई जाए। गोला घाट पुल लगातार हो रही आत्महत्याओं के कारण आत्महत्या का केंद्र बनता जा रहा है और यदि रेलिंग पर जाली लगी हो तो एक अवरोध उत्पन्न होगा और क्षणिक आवेश में आकर के की जाने वाली आत्महत्या के विचार को संबंधित व्यक्ति बदल भी सकता है।
सुलतानपुर: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सुल्तानपुर: बल्दीराय पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे सुखलाल पंडित से मंगलवार की दोपहर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 21 जुलाई को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी का आरोप था कि थाना क्षेत्र के नन्दौली गांव निवासी अरमान पुत्र जलील अहमद निवासी रामदनवा मजरे नन्दौली ने गांव के बाहर बैग में अकेला पाकर अरमान ने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
सुलतानपुर: कोरोना वायरस को लेकर 31 जुलाई तक जिले का नगर क्षेत्र पूरी तरह बंद
सुलतानपुर: कोरोना वायरस को लेकर 31 जुलाई तक जिले का नगर क्षेत्र पूरी तरह बंद है। बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के लिए DM नें नोडल एवं उप जिलाधिकारियों को सभी महत्वपूर्ण बिन्दु पर कार्य करने का निर्देश दिया है। कन्टेनमेन्ट क्षेत्र में मेडिकल स्टोर एवं हास्पिटल खुल रहे हैं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति डोर-टू-डोर सुनिश्चित कराने के निर्देश का पालन हो रहा है।
31 जुलाई तक लॉकडाउन के चलते RTO ऑफिस के सभी कार्य रहेंगें प्रभावित
सुलतानपुर: सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) माला बाजपेयी ने अवगत कराया है कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत सम्पूर्ण लॉकडाउन जारी किया गया है। इसलिए उपसम्भागीय परिवहन कार्यालय, सुलतानपुर में पंजीयन, फिटनेस, ट्रान्सफर व ड्राइविंग लाइसेन्स से सम्बन्धित समस्त कार्य दिनांक 31.07.2020 तक बाधित रहेगा।
मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी, 30 जुलाई तक हो सकती है भारी बारिश
सुलतानपुर: मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र लखनऊ द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार आगामी 30 जुलाई, 2020 तक जनपद में कुछ स्थानों पर बादलों कि गर्जना एवं विद्युत चमक के साथ हल्की सी भारी वर्षा होने की संभावना है। अतः प्रिय जनपदवासियों से अपील है कि टीन शेड एवं कच्चे घरों में न रहें। अपने बच्चों, बुजुर्गो एवम् परिवार की सुरक्षा हेतु सुरक्षित स्थानों पर निवास करें।
Post a Comment