प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Wed, 29 July 2020; 07:35:00 AM
29 जुलाई भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग की याद दिलाता है। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार स्वर्ण पदक जीता। इसे भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग कहा जाता है। भारत की टीम ने 29 जुलाई 1980 को मास्को ओलंपिक खेलों में आखरी बार हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था।
देश- दुनिया के इतिहास में 29 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-
1567 : जेम्स श्क को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।
1748 : ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची।
1876 : साईंस ऐसोसिएशन की स्थापना।
1948 ओलंपिक की शुरुआती टीम में शामिल नहीं थे बलबीर सिंह सीनियर, बाद में मौका मिला तो 8 गोल दागे, पहली बार ओलंपिक में लहराया तिरंगा
1911 : मोहन बगान ने पहली बार आईईएफ शील्ड जीती।
1937 : जापानी सेना ने चीन के बींजिंग और तेनत्सिन शहरों पर कब्जा किया.
1949 : ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू।
1957 : संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
1968 : पोप षष्ठम ने ईसाइयों के लिए गर्भ निरोधक के इस्तेमाल पर लगी धार्मिक पाबन्दी को बरकरार रखने का ऐलान किया।
1980 : मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।
1981 : लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी। दुनिया के 75 करोड़ लोगों ने इस शादी को टेलीविजन पर सजीव देखा।
1982 : दिलीप बोस को डेविस कप देशों के प्रबंधन में चुना गया।
1983 : पहले चालक रहित विमान का परीक्षण किया गया।
1987 : भारत और श्रीलंका के बीच शांति समझौता।
2006 : श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 624 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
2013 : फ्रांस में कान के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।
Post a Comment