9 बज गए भइया: सुलतानपुर की बड़ी ख़बरें


प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sat, 25 July 2020; 09:00:00 PM

सुलतानपुर: भेष बदलकर कानून व्यवस्था की टोह लेने निकले पुलिस कप्तान, लॉकडाउन के बीच अलर्ट दिखे पुलिसकर्मी
सुलतानपुर: जिले के तेजतर्रार पुलिस कप्तान शिवहरि मीणा आज भेष बदलकर नगर क्षेत्र की कानून व्यवस्था और लॉकडाउन पर खाकी की मुस्तैदी की जांच करने निकले। डाकघर चौराहे पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों नें सिविल ड्रेस में दिखे पुलिस कप्तान को रोक लिया। दरअसल, खाकी की मुस्तैदी जांचने निकले पुलिस कप्तान भागने का प्रयास कर रहे थे। मुस्तैदी पर खुश हुए कप्तान नें उप निरीक्षक सीताकुंड कमलेश यादव, दीवान विवेक पांडेय समेत सिपाही, महिला कांस्टेबल समेत आठ कर्मचारियों को 2100 रुपए से सम्मानित भी किया है।
सुलतानपुर: मौसम की चेतावनी को लेकर DM नें की सुरक्षित रहने की अपील

सुलतानपुर: भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र लखनऊ द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने अवगत कराया है कि आगामी 27 जुलाई, 2020 तक जनपद में कुछ स्थानों पर बादलों कि गर्जना एवं विद्युत चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। अतः प्रिय जनपदवासियों से अपील है कि टीन शेड एवं कच्चे घरों में न रहें। अपने बच्चों, बुजुर्गो एवम् परिवार की सुरक्षा हेतु सुरक्षित स्थानों पर निवास करें।
सुलतानपुर: जिले में लागू एक सप्ताह के लॉकडाउन के पहले दिन अलर्ट पर अधिकारी

सुलतानपुर: जिले में लागू एक सप्ताह के लॉकडाउन के पहले दिन आज एसडीएम सदर व सीओ सिटी लगातार जिले की स्थिति पर बने रहे। कंटेन्मेंट जोन की बैरिकेडिंग के पास अनावश्यक घूम रहे लोगों को बैरंग वापस लौटाया गया। लाउडहेलर के माध्यम से अनांउस कर अनावश्यक न घूमने की अपील की गई। डाकघर चौराहे पर शिथिल पुलिस कर्मियों को सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ला ने फटकार लगाकर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सुलतानपुर: DM की अपील कोरोना के लक्षण कंट्रोल रूम को दें सूचना

सुलतानपुर: जिलाधिकारी सी० इन्दुमती ने जनपद वासियों से अपील किया है कि यदि किसी नागरिक में कोविड-19 से संबंधित किसी प्रकार के लक्षण प्रतीत हो रहे हो अथवा शारीरिक कष्ट हो तो ऐसे व्यक्ति जिला कलेक्ट्रेट में स्थापित और अनवरत 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम को फोन नंबर 05362-240203 पर संसूचित कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा उनके जांच की व्यवस्था की जाएगी।
यूपी: सरकार ने किए 15 IPS के तबादले, अमेठी SP पर भी गिरी गाज

CM योगी नें लगातार कुछ आईपीएस अधिकारों की शिकायतों और विपक्ष के हमलों को संज्ञान में लेते हुए कई अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिनमें कानपुर के मामले के कारण चर्चित आईपीएस और अमेठी की महिला के आत्मदाह से चर्चे में आई पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग भी शामिल है। उम्मीद है कि इस कार्यवाही से संबधित पदों पर नए अधिकारियों के आने से पुलिस व्यवस्था पहले से बेहतर हो जाएगी।
सुलतानपुर: ब्लड बैंक के वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव, रविवार 2 बजे तक ब्लड बैंक बंद

सुलतानपुर: जिले का ब्लड बैंक 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ब्लड बैंक के वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। ट्रू नोट मशीन की जांच में उनके संक्रमित होने की जानकारी हुई। जिसके बाद ब्लड बैंक को रविवार 2 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। बहरहाल, इससे मरीजों को रविवार दोपहर तक कई तरह की दिक्कत होने वाली है।
अमेठी: हर्ष फायरिंग में युवक के हाथ मे लगी गोली, घायल

अमेठी: नागपंचमी के उपलक्ष्य में हुये दंगल कार्यक्रम में एक पक्ष की जीत की खुशी में हर्ष फायरिंग हुई। हर्ष फायरिंग में 24 वर्षीय युवक के हाथ में गोली लग गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती। युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मामला मुसाफिरखाना कोतवाली के महेशपुर का है।
सुलतानपुर: गोसाईंगंज में बकरी के चक्कर मे चटकी लाठियां, कई घायल

सुलतानपुर: गोसाईगंज थाना अंतर्गत सोनारा ग्राम में दोपहर बाद दो पक्षों में बकरी चराने को लेकर आपसी विबाद हो गया देखते ही देखते बिबाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के कई लोगो ने दूसरे पक्ष के लोगो पर सामूहिक हमला बोल दिया जिसमें लगभग आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई। सूचना पाते ही गोसाईगंज, कूरेभार, जयसिंहपुर के थानाध्यक्ष मयफोर्स घटना स्थल पर पहुँचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोषियों की धरपकड़ के लिए घर घर तलाशी अभियान भी चलाया लेकिन  सभी दोषी घर छोड़ कर फरार थे।
सुलतानपुर: हलियापुर SO ने एक आरोपी को देशी तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ दबोचा

सुलतानपुर: पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा एवं क्षेत्राधिकारी विजयमल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर खास की सूचना पर  हलियापुर थानाध्यक्ष अरशद खान ने मय हमराही के साथ मुखबिर द्वारा बताए स्थान से अनिल उपाध्याय पुत्र  बलराम उपाध्याय निवासी तिरहुंत को एक अदद तमंचा 315 बोर 01अदद जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget