सवेरे वाला बुलेटिन: बड़ी ख़बरें फटाफट अंदाज में

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Wed, 29 July 2020; 08:00:00 AM
सुलतानपुर: मंगलवार को यूपी में 89 जजों का ट्रांसफर किया गया है

सुलतानपुर: यूपी में 89 जजों का ट्रांसफर हो गया है। जिले के एडीजे प्रथम उत्कर्ष चतुर्वेदी को परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है तो वहीं रायबरेली में एडीजे रहे राकेश कुमार त्रिपाठी को मोटर दुर्घटना दावा ट्रिब्यूनल का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।


सुलतानपुर: 10 अगस्त तक के लिए टाली गयी जिला विकास समन्वय की बैठक

सुलतानपुर: सांसद मेनका संजय गांधी की अध्यक्षता में 31 जुलाई, 2020 को सुबह 11 बजे पं० राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। यह बैठक अब 10 अगस्त, 2020 को आयोजित होगी।

आज ही के दिन मास्को ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पर्धा में भारत नें आखिरी बार जीता स्वर्ण पदक

29 जुलाई भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग की याद दिलाता है। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार स्वर्ण पदक जीता। इसे भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग कहा जाता है। भारत की टीम ने 29 जुलाई 1980 को मास्को ओलंपिक खेलों में आखरी बार हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था।

सुलतानपुर: हत्याभियुक्तों को SP ने किया 25000 का इनामिया घोषित

सुलतानपुर: जिले के थाना दोस्तपुर अंतर्गत पहाड़पुर रायपट्टी में विगत 23 जुलाई को हुई हरिप्रसाद पुत्र राम बदल जायसवाल की हत्या में आरोपी अभियुक्तों के ऊपर SP ने 25000 का इनाम घोषित किया है।  अभियुक्तों के बारे में जानकारी देने वाले को इनाम नकद दिया जायेगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। अभियुक्तों में राम सहाय सिंह पुत्र भवानी सिंह, उम्र 46 वर्ष और राज मंगल सिंह "भोलू" पुत्र राम सहाय सिंह, उम्र 22 वर्ष शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस: दुनिया के 70 फीसदी बाघ भारत में हैं

भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है। यह देश की शक्ति, शान, सतर्कता, बुद्धि और धीरज का प्रतीक माना जाता है। मंगलवार को देश में बाघों की गणना की विस्तृत रिपोर्ट जारी करते हुए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुनिया के 70 फीसदी बाघ भारत में मौजूद हैं।


सुलतानपुर: कोरोना वायरस को लेकर 31 जुलाई तक जिले का नगर क्षेत्र पूरी तरह बंद

सुलतानपुर: कोरोना वायरस को लेकर 31 जुलाई तक जिले का नगर क्षेत्र पूरी तरह बंद है। बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के लिए DM नें नोडल एवं उप जिलाधिकारियों को सभी महत्वपूर्ण बिन्दु पर कार्य करने का निर्देश दिया है। कन्टेनमेन्ट क्षेत्र में मेडिकल स्टोर एवं हास्पिटल खुल रहे हैं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति डोर-टू-डोर सुनिश्चित कराने के निर्देश का पालन हो रहा है।


31 जुलाई तक लॉकडाउन के चलते RTO ऑफिस के सभी कार्य रहेंगें प्रभावित

सुलतानपुर: सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) माला बाजपेयी ने अवगत कराया है कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत सम्पूर्ण लॉकडाउन जारी किया गया है। इसलिए उपसम्भागीय परिवहन कार्यालय, सुलतानपुर में पंजीयन, फिटनेस, ट्रान्सफर व ड्राइविंग लाइसेन्स से सम्बन्धित समस्त कार्य दिनांक 31.07.2020 तक बाधित रहेगा।


मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी, 30 जुलाई तक हो सकती है भारी बारिश

सुलतानपुर: मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र लखनऊ द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार आगामी 30 जुलाई, 2020 तक जनपद में कुछ स्थानों पर बादलों कि गर्जना एवं विद्युत चमक के साथ हल्की सी भारी वर्षा होने की संभावना है। अतः प्रिय जनपदवासियों से अपील है कि टीन शेड एवं कच्चे घरों में न रहें। अपने बच्चों, बुजुर्गो एवम् परिवार की सुरक्षा हेतु सुरक्षित स्थानों पर निवास करें।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget