इतिहास: आज ही के दिन 2005 में मुंबई में गई थी 1000 से ज्यादा लोगों की जान!

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sun, 26 July 2020; 07:55:00 AM

जून का महीना आते आते देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की आहट सुनाई देने लगती है और जुलाई में सावन अपने शबाब पर होता है, लेकिन 2005 में 26 जुलाई के दिन बादलों से बारिश नहीं बल्कि आफत बरसी।

2005 में देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश के इस सितम का शिकार हुए। जो जहां था वहीं थम गया, जिसने कुदरत के इस कहर से मुकाबला करने की कोशिश की, उसे मौत ने लील लिया। लोग कई दिनों तक अपने घरों, दफ्तरों, फैक्टरियों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे। स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े और राज्य को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उस दिन महाराष्ट्र में कुल 944 मिमी. (37.17 इंच) बारिश हुई। वर्षा जनित घटनाओं में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान गई और इस तेज रफ्तार महानगर को दोबारा अपनी चाल पर वापस लौटने में कई हफ्ते लगे।

इतिहास में 26 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-

1844: भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म।
1876 : कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
1945 : विंस्टन र्चिचल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरूआत।
1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्जा किया।
1965 – मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।
1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता।
1998 : महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया।
1999: कारगिल युद्ध में भारत ने ऑपरेशन विजय के तहत पाकिस्तान को पराजित किया। भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों को ध्वस्त करते हुए सियाचीन और द्रास सेक्टर पर अवैध कब्जे की कोशिश को नाकाम कर दिया था।
2002 : इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष कारावास की सजा सुनायी।
2005 : मुंबई में अभूतपूर्व बरसात से जनजीवन ठप्प, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत।
2005 : नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ-7 का सफल परीक्षण किया।
2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके, 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी।
2012 – सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत।
2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट, 57 मरे।

(यह आर्टिकल NBT की फीड से लिया गया है। इसे प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।)
Tags

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget