सुलतानपुर: सीताकुण्ड घाट पर कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष नें सिर मुड़वा जताया विरोध

सत्येन्द्र तिवारी, सुलतानपुर |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Fri, 24 July 2020; 10:10:00 PM
सुलतानपुर: हत्या,अपहरण, जैसी तमाम बढ़ते अपराधों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने सीता कुण्ड घाट पर सिर मुड़वा कर यू0पी0सरकार पर आरोप लगाते हुए हत्या छिनौती जैसे अपराधों का विरोध जताया, उन्होंने भाजपा सरकार पर जुबानी  प्रहार करते हुए कहा की प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की मृत्यु को चुकी है चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है, लोग जब अपने घरों से निकलते हैं तो उनकी और उनके परिजनों की चिंता होती है कि शाम तक पता नहीं क्या होगा? सुरक्षित घर वापस पहुंच पाएंगे कि नहीं?  प्रदेश में जंगलराज है,योगी आदित्यनाथ की  सरकार ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है। यह बातें कहते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने इसके पहले जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। अभिषेक राणा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा   उत्तरप्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या हो जाने के विरोध में श्राद्ध और मुंडन करवाकर अपना प्रतिरोध दर्ज कराया गया और आदि गंगा गोमती में प्रतीक स्वरूप कानून व्यवस्था की अस्थियां प्रवाहित की गयी। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता पवन मिश्रा, शक्ति तिवारी, नफीस फारूकी, विजय पाल, तेज बहादुर पाठक, सलाउद्दीन हाशमी, बलराम तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, मनीष तिवारी, प्रभात पाल, अमोल बाजपेयी, ओबेश अहमद, बेनू शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget