9 बज गए भइया; सुलतानपुर की बड़ी खबरें एक साथ सिर्फ़ 2 मिनट में!

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Mon, 03 Aug 2020; 09:00:00 PM
सुलतानपुर: 800 के पार पहुंचा कोरोना, अब तक 18 कि मौत

सुलतानपुर: जिले में कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक कुल 18283 नमूना लिया गया जिसमे से 17621 नमूना की जाँच प्राप्त हुयी। 662 नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 806 है, जिसमे से 460 मरीज ठीक हो गये तथा 18 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 328 मरीज का इलाज चल रहा है।
सुलतानपुर मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये सभी 2124 व्यक्तिओं को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया

सुलतानपुर: जिले में मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये 2124 व्यक्तियो मे से 2124 व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया | ग्रामीण क्षेत्रो मे 125340 व्यक्तियो एंव शहरी क्षेत्र मे 1775 व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे से क्रमश: 807 व 08 व्यक्ति जिला प्रशासन की निगरानी में है। जिले में कुल 49 शेल्टर होम बनाये गये है, जिसमें मरीजों को सभी तरह की सुविधाएं मिल रही हैं।
सुलतानपुर: जिले में 01 मई से अब तक कुल आये 65975 व्यक्तिओं की हो रही निगरानी

सुलतानपुर: जिले में 01 मई, 2020 से अन्य राज्य/जनपदो से अब तक कुल 65975 व्यक्ति आये जिन्हे स्क्रीनिंग के पश्चात् उनको होम कोरंटाइन किया गया। ये सभी व्यक्ति जिला प्रशासन की निगरानी में हैं। जिसमें नगरीय क्षेत्रो मे कुल 56 वार्डो एंव ग्रामीण क्षेत्र मे 986 ग्राम पंचायतो मे निगरानी समिति का गठन कर उपरोक्त व्यक्तियो का निगरानी करायी जा रही है।
      
सुलतानपुर: 214 वाहन सीज किये गये तथा 2432 व्यक्ति गिरफ्तार

जिले में लॉकडाउन का पालन न करने वाले 822 व्यक्तियो के विरूद्ध एफ0आई0 आर0 करायी गयी है, 214 वाहन सीज किये गये है तथा 2432 व्यक्तियो को गिरफतार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 604 एफ0आई0 आर0 तथा अबतक 1319 गिरफतारी की गयी है। 
सुलतानपुर: शांति व्यवस्था भंग करने में 12 का हुआ चालान

सुलतानपुर: पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में जिले की पुलिस अलर्ट पर है। जनपद में शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बंध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना कादीपुर से 03, थाना गोसाईंगज से 05, थाना मोतिगरपुर से 04 कुल 12 व्यक्तियों का अलग-अलग प्रकरण में शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
सुलतानपुर: नगरपालिका चेयरमैन बबीता जायसवाल की बहू सीमा जायसवाल कोविड-19 पॉजिटिव

सुलतानपुर: नगरपालिका चेयरमैन बबीता जायसवाल की बहू सीमा जायसवाल कोविड-19 पॉजिटिव पायी गयी हैं। संक्रमण के बाद नए शासनादेश के मुताबिक सीमा जायसवाल को होम आइसोलेशन कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ CBN त्रिपाठी का कहना- नए शासनादेश के अनुसार हुआ होम आइसोलेशन। स्वास्थ्य टीम पॉजिटिव लोगों पर नजर रख रही है।
सुलतानपुर: नगर पालिका अध्यक्ष को नगर विकास विभाग से जारी हुए नोटिस मामले में सुनवाई की तारीख बदली

सुलतानपुर: नगर पालिका अध्यक्ष बबीता जायसवाल को नगर विकास विभाग से जारी हुए नोटिस के सुनवाई मामले में अब सुनवाई की तारीख बदल गयी है । अब 10 अगस्त को जिलाधिकारी के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम से वित्तीय अनियमितता व पद के दुरुपयोग व अन्य अनियमितता के संबंध में अध्यक्ष अपना जवाब देंगीं। घर मे बहू के कोरोना पॉजटिव आने के चलते अनियमितता की वीडियो कांफ्रेंसिंग की तारीख बदल दी गयी है।
सुलतानपुर: कंटेन्मेंट जोन में वाहनों का मुख्य मार्ग है बंद, जाम से कराहता रहा दोस्तपुर

सुलतानपुर: कादीपुर तहसील के कस्बा दोस्तपुर में दो कंटेनमेन्ट जोन एक्टिव हैं, वाहनों के मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वैकल्पिक मार्गों से जाना होता है। आज रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण ट्रैफिक कुछ ज्यादा ही था ऊपर से रास्ता बधित। ऐसे में आज पूरा दिन दोस्तपुर में जाम की स्थिति बनी रही और पुलिस दिन भर ट्रैफिक सामान्य करने के लिए पसीना बहाती रही।
सुलतानपुर: रक्षाबंधन के अवसर पर जिले के कुड़वार ब्लॉक के इसरौली गांव में आल्हा सम्राट सज्जन मिश्रा और उनकी पार्टी ने शमां बांधा

सुलतानपुर: रक्षाबंधन के अवसर पर जिले के कुड़वार ब्लॉक के इसरौली गांव में आल्हा सम्राट सज्जन मिश्रा और उनकी पार्टी ने शमां बांधा। इसरौली के मुन्ना उपाध्याय के द्वारा आयोजित आल्हा कार्यक्रम में- मोदी योगी से भारत कय उत्थान, पिया कजरी से बटोरी गाने की मौजूद लोगों नें वाहवाही की। गायक कवि नें धारा 370 और राममंदिर पर गाते हुए लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर प्रसिद्ध मंदिर मठाकर महंत जी और दद्दन मिश्रा, कल्लू तिवारी (कंटावा ) संकठा मिश्र, हौसिला मिश्रा आदि वरिष्ट लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिग का पूर्ण रूप से पालन किया गया।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget