नहीं रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, 64 साल की उम्र में ली आखिरी सांस!

Prakash news of india प्रकाश न्यूज आफ इंडिया

                          फ़ाइल फोटो अमर सिंह

राज्य सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का शनिवार दोपहर 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 27 जनवरी 1956 को जन्मे अमर सिंह बहुत लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कुछ महीनों से सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। मुंबई मिरर में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वह आईसीयू में थे। एक समय पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे।

अमर सिंह की साल 1996 में एक फ्लाइट के दौरान तत्कालीन रक्षामंत्री मुलायम सिंह से मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश लिया था। हालांकि, इससे पहले भी वह मुलायम सिंह से मिल चुके थे, लेकिन फ्लाइट में मुलाकात के बाद ही मुलायम सिंह ने अमर सिंह को पार्टी का महासचिव बनाने का फैसला किया था।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget