बाराबंकी: 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार!

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sun, 05 July 2020; 03:20:00 PM

बाराबंकी: जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर अपनी दादी के साथ सो रही 8 वर्षीय मासूम को उसका पड़ोसी अपहरण कर के अपने घर उठा ले गया। आरोपी ने बालिका से दुराचार का प्रयास किया।

शोर सुनकर मौके पर पहुंची आरोपी की मां ने बच्ची को बचाया। रात में ही 112 पर दी गई सूचना पर पुलिस ने भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पिता की तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। दरअसल, थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात 8 वर्षीय बालिका अपनी दादी के साथ घर के बाहर सो रही थी। रवि शंकर उर्फ कल्लू (28) रात में सो रही बालिका को चुपचाप अपने घर उठा ले गया। कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।

बालिका की नींद खुली तो वह जोर जोर से रोने चिल्लाने लगी। बेटी की आवाज सुनकर मां उसे खोजने लगी। कल्लू के घर से आ रही आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंच गई। बालिका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। इस पर मां ने आरोपी को डांट कर भगाया और बालिका को लेकर घर आ गई।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget