प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sun, 05 July 2020; 03:33:00 PM
लखनऊ: राजधानी में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को सिविल अस्पताल के नौ कर्मचारी व डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
दरअसल, मरीजों की संख्या का रिकॉर्ड बना रहा यह वायरस कोरोना योद्धाओं को शिकार बनाने लगा है। कोरोना के कारण तालकटोरा के होम्योपैथिक डॉक्टर जावेद (60) की मौत हो गई।
वहीं, 102 एंबुलेंस कॉल सेंटर के 32 कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। कॉल सेंटर की पूरी बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
शुक्रवार को कोरोना की चपेट में आए कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व उनकी पत्नी के परिवार के पांच और लोग भी पॉजिटिव मिले हैं।
Post a Comment