प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Wed, 01 July 2020; 08:30:00 PM
सुलतानपुर: समाजवादी छात्र सभा नें मनाया पूर्व CM का जन्मदिन, किया हवन-पूजन
सुलतानपुर: समाजवादी छात्र सभा सुल्तानपुर द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिवस हवन-पूजन करके बड़ी धूमधाम से मनाया गया। दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए की गई कामना। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा दीपू श्रीवास्तव, वैभव मिश्रा जिलाध्यक्ष छात्रसभा, बीके यादव, सुधांशु तिवारी, आशू, शुभम विश्वकर्मा, अभिषेक यादव आदि लोग मौजूद रहे।
सुलतानपुर: पुलिस अधीक्षक नें रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण किया
सुलतानपुर: जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सुलतानपुर का भ्रमण किया गया। आरटीसी बैरक, महिला बैरक, धोबी शॉप,नाई शाँप एवं चिल्ड्रेन पार्क का भ्रमण किया गया तथा प्रतिसार निरीक्षक को आदेशित किया गया कि बैरक की साफ-सफाई एवं बच्चों के पार्क में लगे झूले एवं खेल उपकरणों की तत्काल मरम्मत कराये। प्रतिसार निरीक्षक को यह भी आदेश दिया गया कि बरसात का मौसम है जिस भी बैरक या सरकारी आवास में पानी टपक रहा हैं उनके छतों की मरम्मत कराना सुनिश्चित करें।
सुलतानपुर: जिले में फिर बढ़ा कोरोना मरीजों का आंकड़ा
सुलतानपुर: जिले में दो नये कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 193 पर पहुंच चुका है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीबीएन त्रिपाठी ने इस न्यूज़ की पुष्टि की है।
सुलतानपुर: कमला नेहरू संस्थान शैक्षिक समूह के संस्थापक बाबू केदार नाथ सिंह का इक्कीसवां निर्वाण दिवस मनाया गया
सुलतानपुर: कमला नेहरू संस्थान शैक्षिक समूह ने आज अपने पूज्य संस्थापक बाबू केदारनाथ सिंह का इक्कीसवाँ निर्वाण दिवस धार्मिक रीतियों के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यज्ञ और हवन के प्रमुख होता के रूप मे अरविंद सिंह ने अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पत्नी आशा सिंह, पूर्व विधानपरिषद सदस्य अशोक सिंह, विनोद सिंह की बेटी पलक सिंह, डाँ.अखंड प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह आदि परिजनों के साथ अन्य लोग पूरी तरह सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित रहे।
सुलतानपुर: रोटरी क्लब ने 100 पी. पी. ई. किट कोरोना वारियर्स को समर्पित किया
सुलतानपुर: रोटरी क्लब के नवीन सत्र 2020-21 के प्रथम दिवस एवं डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में कोरोना वारियर्स की सुरक्षा हेतु रोटरी क्लब सुल्तानपुर ने 100 पी. पी. ई. किट CMO सुलतानपुर डॉ सी. बी.एन. त्रिपाठी को सौंपा। इस अवसर पर रोटरी क्लब सुल्तानपुर के अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया इस वैश्विक महामारी COVID का दुष्प्रभाव बढ़ता जा रहा है, और इसी मद्देनजर हमारे कोरोना वारियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा परम कर्तव्य है।
सुलतानपुर: अखिलेश सिंह पर्वत की समाजसेवा जारी है!
सुलतानपुर: आज समाजसेवक अखिलेश सिंह पर्वत ने स्व राजेन्द्र सिंह सेवा फाउंडेशन के द्वारा सेवाभाव के 100वें दिन एमबीआरएस किड्स एकेडमी में भदैंया ब्लाक क्षेत्र के 5 अत्यंत गरीब परिवारों को राशन किट और 10 अत्यंत गरीब बच्चों को बिस्किट,ब्रेड वितरित किया। आज के वितरण चन्द्रहास सिंह,सूरज तिवारी,शिवम,सोनू आदि युवा साथी मौजूद रहे।
आज तक सेवा के 100 दिनो से भदैंया क्षेत्र और जिले के अलग-अलग गांवों में अत्यंत गरीब 690 परिवारो को राशन,3350मास्क, सेनेटाइजर 255, 540 परिवारो को सब्जी की किट 2540 से ज्यादा साबुन,165 परिवारो को चाय किट और 1000 प्रवासियो को जलपान वितरण कर किया जा चुका है।
सुलतानपुर: गोमती मित्र हैं धुन के पक्के, यही कामना कोई भूखा ना भटके
सुलतानपुर: गोमती मित्र मंडल परिवार हमेशा इस कोशिश में रहता है कि किसी भी जरूरतमंद को भोजन के लिए भटकना ना पड़े। रमेश माहेश्वरी ने बताया की पिछले आठ वर्षों से सीता रसोई में कुछ लोगों का भोजन दोनों टाइम बराबर इसलिए बनता है की कोई भी भूला भटका अगर धाम पहुंचे और उसे भोजन की आवश्यकता हो तो उसे निराश ना होना पड़े। लॉकडाउन में गोमती मित्रों ने लगातार भोजन वितरण किया। उसके बाद अनलॉक-1 शुरू होते ही यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंगलवार सायंकाल जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को भोजन वितरण किया जाएगा। इसी संकल्प के तहत 30 जून को भी गोमती मित्रों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर के भोजन वितरण कार्यक्रम पूरा किया।
सुलतानपुर: शहर से सटे ताज खानपुर गांव में बरसात से मुसीबत
आशीष मिश्र: शहर से सटे ताज खानपुर गांव में बरसात मुसीबत बन कर आई है। जल निकासी की व्यवस्था ना होने की वजह से गंदा पानी अब लोगों के घरों में घुस रहा है। यही नहीं पानी में पल रहे कीड़े मकोड़े भी लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। ग्रामीणों ने जल निकासी की व्यवस्था न होने पर भयंकर बीमारी फैलने की आशंका भी जताई है। ताज खानपुर की आबादी करीब डेढ़ हजार है। लेकिन जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से तालाब और नालियों का गंदा पानी लोगों के घर में घुस रहा है।
यह भी पढ़ें---
Post a Comment