देशभर में आज मनाई जा रही है हरियाली तीज, महिलाएं घरों में करेंगी पूजा अर्चना

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Thu, 23 July 2020; 12:48:00 PM
सुलतानपुर: हरियाली तीज का पर्व 23 जुलाई वृहस्पतिवार यानी आज मनाया जा रहा है। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। यह तीज कई नामों से जानी जाती है। जैसे श्रावणी तीज, हरियाली तीज, कजली तीज या मधुश्रवा तीज आदि। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं। श्रीगणेश जी मां पार्वती और शिव जी की पूजा एवं कथा करके पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की प्रार्थना करती हैं। अच्छे वर की मनोकामना के लिए इस दिन कुंवारी कन्याएं भी व्रत रखती हैं। महिलाएं झूला झूलती हैं। हरियाली तीज सुलतानपुर जिले में भी बड़ी श्रद्धा एवं आस्था से मनाई जाती है। लोग मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करते हैं लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते घर में रहकर ही पूजा अर्चना होनी है।

जिस विवाहित लड़की के विवाह के बाद पहला सावन आया हो तो वह ससुराल में नहीं रहती है। वह मायके रहती है। सावन में सुंदर पकवान पकाकर सिंधारा देने की परंपरा है जो ससुराल पक्ष अपनी बहू को उसके मायके जाकर देते हैं। सिंधारे के रूप में महिला को सुहाग की सामग्री, मेहंदी, हरी चूडिय़ां, हरी साड़ी, घर के बने स्वादिष्ट पकवान, मिठाइयां, गुजिया, मठरी, फल, फैनी आदि दी जाती हैं सिंधारा देने के कारण ही इस तीज को सिंधारा तीज भी कहा जाता है। सिंधारा सास और बहु के आपसी प्रेम और स्नेह का प्रतिनिधित्व करता है।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget