सुलतानपुर: कुड़वार SO 'अरविन्द पाण्डेय' नें की लॉकडाउन पालन की अपील, जिले में DM, SP का फ्लैग मार्च

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sat, 11 July 2020; 08:36:00 AM
सुलतानपुर: जिले के पुलिस कप्तान शिवहरी मीणा के निर्देशन में लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए थानाध्यक्ष कुड़वार अरविन्द पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम नें कस्बे में फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष अरविंद पाण्डेय नें कस्बावासियों एवं क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपनी सुरक्षा हेतु लॉकडाउन का पालन अवश्य करें। अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले।
थानाध्यक्ष ने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी।

डीएम और एसपी ने भी किया फ्लैग मार्च
लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर डीएम और एसपी ने भी बीते दिन फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च शाहगंज चौकी से शुरू होकर पूरे नगर में निकाला गया। जिसमें भारी पुलिस बल के साथ लाउड हेलर के माध्यम से लोगो से लॉकडाउन के पालन की अपील की गयी। डीएम सी0 इंदुमती ने लोगों से कहा कि किसी  भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। आपको बता दें कि बीती रात्रि से लागू यह लॉकडाउन 13 तारीख सुबह तक ही रहेगा।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार का फैसला
दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बीती रात 10 बजे से लेकर 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक राज्य में लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सामान की दुकानें और अस्पताल ही खुले रहेंगे। बाकी की सभी चीजों पर पाबंदी रहेगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget