प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sun, 12 July 2020; 09:00:00 PM
सुलतानपुर: 345 सैम्पल्स में से 330 निगेटिव तथा 15 व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाये गये
सुलतानपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि 10 जुलाई, 2020 को वीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पालियोबॉटनी लैब लखनऊ को प्रेषित कोविड-19 के 345 सैम्पल्स की रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है, जिसमें से 330 निगेटिव तथा 15 व्यक्ति कोविड-19 पाजिटिव पाये गये हैं। कोरोना पाजिटिव पाये गये व्यक्तियों में ग्राम पंचायत निदुरा विरसिंहपुर ब्लाक जयसिंहपुर में स्थापित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कैम्प कार्यालय-2 में कार्यरत 10 कर्मी, मुरारी दास गली कोतवाली नगर सुलतानपुर के एक ही परिवार के 04 सदस्य तथा ग्राम शिवगढ़ लम्भुआ के निवासी 38 वर्षीय एक व्यक्ति सम्मिलित है।
सुलतानपुर: मेडिकल क्वारंटाइन में रखे गये 2072 व्यक्तियों मे से 2048 व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया
सुलतानपुर: संक्रमण से बचाव और रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद सुलतानपुर मे मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये 2072 व्यक्तियो मे से 2048 व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया तथा 24 व्यक्ति शेष है। ग्रामीण क्षेत्रो में 123908 व्यक्तियो एंव शहरी क्षेत्र में 1737 व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे से क्रमश: 1705 व 105 व्यक्ति निगरानी मे है।
राज्य के साथ- साथ जिले में मिनी लॉकडाउन लागू रहेगा
सुलतानपुर: सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को नियंत्रण में लाने के लिए यह फैसला किया गया है। इसके तहत प्रदेश में सप्ताह में दो दिन पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा। मिली जानकारी के मुताबिक जिले में भी 'मिनी लॉकडाउन' के तहत सभी बाजार हफ्ते में सिर्फ 5 दिन खुलेंगे। शनिवार और रविवार को इन जगहों पर विशेष सफाई अभियान और सेनेटाइजेशन का काम किया जाएगा।
सुलतानपुर: लॉकडाउन के दूसरे दिन भी दोस्तपुर में रहा सन्नाटा, पुलिस रही तैनात
सुलतानपुर: लॉकडाउन होने के कारण दोस्तपुर मार्केट में आज भी पूरी तरह से दुकानें बंद रहीं I मेडिकल स्टोर और कहीं-कहीं सब्जी विक्रेताओं के अलावा मार्केट में कुछ भी नहीं खुला। बाजारों में सन्नाटा रहा और चप्पे-चप्पे पर पुलिस व्यवस्था मौजूद है और निगरानी कर रही है I ग्रामीण इलाकों के दुकानदार भी पूर्ण रूप से लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं। मास्क ना लगाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।
सुलतानपुर: जिले 210 वाहन सीज, महामारी अधिनियम में कुल 436 FIR
सुलतानपुर: शासन की मंशानुसार जिले में अनलाकडाउन-02 पालन का कराया जा रहा है। जनपद में कोरोना पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेण्ट जोन बनाया गया है तथा कोई भी हाटस्पाट के रूप में चिन्हित नहीं हैं। अब तक लॉकडाउन व अनलॉकडाउन का पालन न करने वाले 747 व्यक्तियों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 करायी गयी है, 210 वाहन सीज किये गये हैं तथा 2352 यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 436 एफ0आई0आर0 तथा अब तक 1164 गिरफ्तारी की गयी है।
सुलतानपुर: बल्दीराय थाना क्षेत्र में करोड़ों की ठगी मामले में FIR दर्ज
सुलतानपुर: बल्दीराय थाना क्षेत्र में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। अनीबुलियन नामक कथित कंपनी के संचालक अजीत गुप्ता, भाई विष्णु गुप्ता, राम गोपाल गुप्ता, अंजनी और संतोष के खिलाफ बल्दीराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बल्दीराय थाना क्षेत्र के रैंचा निवासी सुनील कुमार शुक्ला की तहरीर पर यह FIR दर्ज की गई है। FIR होने से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
सुलतानपुर: लॉकडाउन का करते हुए सम्मान, गोमती मित्रों ने किया सप्ताहिक श्रमदान
सुलतानपुर: सरकार द्वारा घोषित दो दिवसीय लॉकडाउन में रविवार का दिन आ जाने से गोमती मित्रों को सीता कुंड धाम पर साप्ताहिक श्रमदान आयोजित करने में थोड़ी दिक्कत महसूस हो रही थी, लेकिन सोमवार को सप्तमी होने की वजह से महिलाओं का अधिक संख्या में सीता कुंड धाम आना होगा इसलिए श्रमदान भी आवश्यक था। अंत में यह निर्णय लिया गया कि नजदीक रहने वाले और सीमित संख्या में लोग आकर तट और धाम परिसर को साफ कर देंगे और यही किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन के नेतृत्व में संतकुमार, राम क्विंचल मौर्या, अजय प्रताप सिंह, राजेश पाठक, डॉ कुँवर दिनकर प्रताप सिंह, आदित्य शुक्ला, ऋषि,अजीत, दाऊजी, सौरभ, दुर्गेश, अभय, वासु, शिवांश, प्रांजल आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
Post a Comment