प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Fri, 03 July 2020; 02:40:00 PM
अमेठी: आस-पास के जिलों के जाने माने ज्योतिषाचार्य डॉ विनय तिवारी अपने कार्यों से लगातार चर्चा के विषय बने हुए हैं। दरअसल, डॉ तिवारी नें वैदिक धर्मोत्थान के लिए श्री जगन्नाथ वेद विद्या पीठ नामक एक विद्यालय की स्थापना जिले के आनंदनगर, तुलसीपुर (मऊ) गौरीगंज में की है।
इस विद्यालय के माध्यम से वेदों का प्रचार- प्रसार किया जाएगा। निश्चित रूप से डॉ विनय तिवारी का यह कार्य सराहनीय है। इस विद्यालय में पारंपरिक शिक्षा का भी ज्ञान कराया जाएगा। डॉ विनय तिवारी नें इस मौके पर कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों के माध्यम से समाज में वैदिक सिद्धान्तों का सिंचन करना है। वृहस्पतिवार को 11 विद्यार्थियों के पंजीकरण के साथ यह गुरुकुल विद्यालय प्रारम्भ हुआ।
इसमें यजुर्वेद, सामवेद, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, कर्मकांड, व्याकरण और साहित्य आदि के साथ आधुनिक परिवेश भी सम्मिलित होगा। कक्षा 05 उत्तीर्ण होने पर 16 वर्ष के अन्दर के विद्यार्थी आवासीय रूप से अध्ययन भी करेंगे।
Post a Comment