कानपुर: विकास दूबे के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ वायरल!

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Mon, 13 July 2020; 10:13:00 PM
उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के पिता रामकुमार दुबे के निधन की खबर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल मैसेज में दावा किया गया कि रामकुमार दुबे का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। साथ ही ये भी कहा गया कि वे अपने बेटे के एनकाउंटर के बाद से गहरे सदमे में थे और बेटे विकास की मौत के बाद उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था।

बता दें कि कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे 10 जुलाई को उस समय मुठभेड़ में मारा गया था जब उसने भागने की कोशिश की। बता दें कि विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया.. उत्तर प्रदेश पुलिस जब उसे कानपुर लेकर आ रही थी तभी भागुती इलाके में हाई वे पर पुलिस की गाड़ी पलट गई। इसका फायदा उठाते हुए विकास दुबे ने पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनकर घटनास्थल से भागने की कोशिश की। जब यूपी एसटीएफ के जवानों ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे मारा गया।
विकास दुबे के मारे जाने पर उसके पिता रामुकमार दुबे काफी सदमें में हैं। विकास की मौत के बाद उन्होंने कहा था कि उसका (विकास का) ऐसा ही अंत होना था। बेटे की मौत के बाद से वे काफी दुखी हैं। बता दें कि वह पहले से ही लकवे के शिकार हैं। विकास की मौत के बाद पिता फिलहाल कानपुर देहात के शिवली में अपनी बेटी के यहां रह रहे थे। इसी दौरान सोमवार को सोशल मीडिया पर हार्ट अटैक से उनकी मौत होने की खबर वायरल हो गई। विकास के पिता रामकुमार दुबे की मरने की अफवाह पर बिल्हौर सीओ सन्तोष सिंह उनके घर पहुंचे। इस पर परिजनों ने बताया कि उनके पिता सकुशल है और किसी ने उनके निधन की गलत सूचना फैला दी थी।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget