अमित पांडेय, जयसिंहपुर |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sun 19 July 2020; 05:58:00 PM
जयसिंहपुर: सप्ताह भर बाद हल्के पछुआ हवा के साथ हुई बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है वहीं अन्नदाता किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए।
किसानों के धान के रोपाई का काम पूरा होने जा रहा है।रोपाई किए गए धान की फसलों को पानी की जरूरत थी।ऐसे में एक सप्ताह से बारिश न होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी झलक रही थी।मंहगा डीजल किसान की कमर तोड़ रहा है।रविवार की सुबह 10 बजे से हुई बरसात से किसानों को राहत मिली,तो जनसामान्य को उमसभरी गर्मी से राहत मिली।
Post a Comment