बुलेटिन 09:00PM; सुलतानपुर की बड़ी खबरें

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sat, 11 July 2020; 09:00:00 PM

सुलतानपुर: लॉक डाउन का पालन कराने के लिए देर शाम निकला प्रशासन
सुलतानपुर: लॉक डाउन का पालन कराने के लिए देर शाम निकला प्रशासन, DM और SP नें सड़क पर निकालकर स्थिति का जायजा लिया। लॉकडाउन तोड़ने पर कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। लगभग 25 हज़ार का किया गया जुर्माना। डीएम एसपी समेत आलाधिकारी नें एक साथ मार्च किया है। नगर क्षेत्र में कोविड 19 के प्रति लोगों को जागरूक किया है।

सुलतानपुर: जिले में विभिन्न स्थलों पर कुल 49 आश्रय स्थलों पर सभी सरकारी सुविधाएं प्राप्त

सुलतानपुर: जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिले में विभिन्न स्थलों पर कुल 49 आश्रय स्थल( शेल्टर होम) बनाये गये हैं, जिसमें चिकित्सीय, शौंचालय, बिस्तर, सेनेटाइजर, साबुन, भोजन, साफ-सफाई एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए प्रतिपादित किया जा रहा है। जिसमें से अब तक 2789 व्यक्तियों को आश्रय स्थल में रखा गया था। जिसमें 2777 व्यक्तियों को क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर उन्हें मुक्त किया जा चुका है। 12 व्यक्ति अभी आश्रय स्थलों में क्वारंटाइन हैं।

सुलतानपुर: जिले में एक सामुदायिक रसोई संचालित, आज तक 714364 फूड पैकेट का वितरण

सुलतानपुर: कोरोना कहर के बीच जनपद में कुल 01 सामुदायिक रसोई संचालित है। जिसमें आज तक सरकारी कुल 714364 फूड पैकेट का वितरण निराश्रित असहाय व्यक्तियों के मध्य किया गया है। जिला प्रशासन नें कहा है कि जनपद में कोई भी व्यक्ति इस संकट की घड़ी में पका भोजन- सूखा राशन से वंचित नहीं है। जनपद में नियमित खाद्यान्न् वितरण के अन्तर्गत माह जुलाई में 236050 राशन कार्ड लाभार्थियों में खाद्यान्न् का वितरण किया गया।

सुलतानपुर: जिले में भारी बारिश का अलर्ट, DM की अपील- टीन शेड और कच्चे घरों में न रहें लोग

सुलतानपुर: मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के मुताबिक जिले में आगामी 13 जुलाई तक विद्युत चमक एवं तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। जिलाधिकारी सी0 इंदुमति नें जनपदवासियों से अपील है कि वे टीन शेड एवं कच्चे घरों में न रहें। जिलाधिकारी नें सभी से अपने बच्चों, बुजुर्गो और परिवार की सुरक्षा हेतु सुरक्षित स्थानों पर निवास करने को कहा है।

सुलतानपुर: लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, नहीं हुई पहचान

सुलतानपुर: जिले के चांदा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक की कटी हुई लाश मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चांदा थाना क्षेत्र के रामलाल का पुरवा गांव के पास की घटना बताई जा रही है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस नें ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का शव क्षत- विक्षत हालात में ट्रेन की पटरी पर मिला है।

सुलतानपुर: चांदा में दीवाल गिरने से मलवे के नीचे  दबकर 50 वर्षीय महिला की मौत 

सुलतानपुर: ग्राम तेरये परगना चांदा तहसील लम्भुआ जनपद सुलतानपुर में प्रातः 05:00 बजे अतिवृष्टि के कारण आवासीय झोपड़ी की कच्ची दीवाल गिरने से मलवे के नीचे सोम्मारी पत्नी खेदूराम उम्र लगभग 50 वर्ष व 01 बकरी दबकर मृत्यु हो गयी तथा खेदूराम सुत छोटेलाल आयु लगभग 52 वर्ष व कु0 प्रतिभा पुत्री खेदूराम आयुलगभग 15 वर्ष आंशिक रूप से घायल हो गये जिनका इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी महोदया द्वारा उक्त घटना पर दुख व्यक्त करते हुए तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया गया है।

सुलतानपुर: DM के निर्देशन में निगरानी समिति कर रही बाहर से आए लोगों की निगरानी

सुलतानपुर: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद में मेडिकल क्वारंटाइन में रखे गये 2070 व्यक्तियों में 2048 व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है और 22 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 123822 व्यक्तियों एवं शहरी क्षेत्रों 1732 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया था। जिसमें से क्रमशः 1619 व 100 व्यक्ति निगरानी में हैं।

01 मई, 2020 से अब तक कुल 65,975 व्यक्ति जिले में आये जिन्हें स्क्रीनिंग के पश्चात उनको होम क्वारंटाइन किया गया। नगरीय क्षेत्रों में कुल 56 वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों 986 ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति का गठन कर उपरोक्त व्यक्तियों की निगरानी करायी जा रही है।

यह भी पढ़ें----


Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget