प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sun, 28 Jun 2020; 07:20:00 AM
- मेष: आज आपके लिए उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा या फिर रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु स्वतः परास्त होंगे। आज शाम तक कोई डील फाइनल हो सकती है। विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है।
- वृषभ: बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्त होगी।
- मिथुन: आज आपके लिए दिन थोड़ा कठिनाई से भरा साबित हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जिनको आप मित्र समझते हैं, आज वे आपको धोखा दे सकते हैं। सावधान रहने की जरूरत है।
- कर्क: आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे। आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी।
- सिंह: आज दिन की शुरुआत अनुकूलता के साथ होगी। आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।
- कन्या: आज धन का आवागमन लगा रहेगा। जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें।
- तुला: खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता का कारण बन सकते हैं। इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। बेहतर होगा कि कोई भी फैसला लेने से पहले सोच समझ लें।
- वृश्चिक: आज का दिन बेहद शुभ है। आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें।
- धनु: आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।
- मकर: आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए है तत्पर, नए अवसर प्राप्त होंगे। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े।
- कुंभ: आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
Post a Comment