बुलेटिन: सिर्फ़ एक मिनट में पूरा सुलतानपुर

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated:  Mon, 29 Jun 2020; 08:15:00 PM

सुलतानपुर: जिले में 6 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया: जिले में 6 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 190 पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 36 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कोरोना से 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
सुलतानपुर: अब जिलाधिकारी दफ्तर में प्रवेश पाने के लिए स्क्रीनिंग जरूरी

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया: जिलाधिकारी सी इंदुमती के कार्यालय आने वाले कर्मचारी, फरियादी, अधिकारी व अन्य लोगों को अब  स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। डीएम कार्यालय के स्वरुप में बदलाव किया गया है। तापमान नापने के लिए और सैनिटाइजर लगाने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जागरूकता के लिए बड़े बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। इसके साथ ही सिटिंग व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

सुलतानपुर: वेतन न मिलने पर एंबुलेंस चालक हड़ताल पर
सेमरी बाजार, जयसिंहपुर; अमित पाण्डेय

आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं में नौकरी कर रह एंबुलेंस गाड़ियों के चालकों ने रविवार शाम से पीएचसी सेमरी परिसर में अपनी अपनी गाड़ियां खड़ी कर आपात सेवा को पूरी तरह से ठप्प कर दिया।
जीवन दायिनी स्वास्थ्य विभाग 108,102 एवं A L S कर्मचारी संघ से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा इन लोगों को कई महीने से वेतन नहीं दिया गया है। कोरोना काल में डयूटी पर निजी बचाव उपकरण का भी अभाव है। इन्ही मांगों को लेकर प्रदेश संघ लखनऊ में हड़ताल पर है।उसी के समर्थन में सभी ब्लाक कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। हड़ताल पर रजनीश कुमार, विभांशु मोहन चतुर्वेदी, रामजश, दुर्गेश मिश्र, अश्विनी यादव व राम सुखी सहित सभी कर्मचारी हैं।

सुलतानपुर: डीजल- पेट्रोल के दामों को लेकर प्रदर्शन

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया: कांग्रेसियों नें जिला कांग्रेस कमेटी से रैली निकालकर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। सोशल डिस्टैनसिंग का अनुपालन कराते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर  पुलिस द्वारा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी कार्यक्रम के सामने ही कांग्रेसी DM सी0 इंदुमति से मिलने की जिद पर अड़ गए। मामले में शांति व्यवस्था कायम रखने को एसडीएम सदर रामजीलाल व सीओ सतीश चंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।

सुलतानपुर: पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्यों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में प्रदर्शन

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया: वामदलों के राष्ट्रीय आवाहन पर जिले में पेट्रोलियम पदार्थों के लगातार बढ़ते मूल्यों और जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। प्रदर्शन में बाबूराम यादव, राजबहादुर यादव, हरीलाल सोनी, रामनाथ यादव, मोहम्मद आदिल खान, पवन, जैनुलाब्दीन, जुबेर अहमद, राधेश्याम वर्मा,अरविंद कुमार श्रीवास्तव, श्री कृष्ण बरनवाल, आकाश, सरोज, दुर्गेश, समीम और दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सुलतानपुर: विछिप्त व्यक्ति को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

कादीपुर: थाना कादीपुर पुलिस टीम को गश्त के दौरान एक व्यक्ति मिला जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था और अपना नाम पता नही बता पा रहा था पुलिस द्वारा उसे थाने लाया गया। युवक के पास से मिले कागजात चेक करने पर उसकी पहचान मुन्ना गौड़ पुत्र जयकुमार गौड़ निवासी बड़की घाटोली थाना शाहपुर पट्टी जनपद भोजपुर बिहार के रूप में हुई। पुलिस के द्वारा दूरभाष पर उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाकर युवक को  परिजनो के सुपुर्द किया गया।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget