अमित पांडेय, जयसिंहपुर |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Thu, 25 Jun 2020; 01:55:00 PM
सुलतानपुर: जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में महिला नें एक युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 3 दिन पहले की है, महिला के मुताबिक लिफ्ट देने के बहाने युवक ने महिला को होटल में ले जाकर दुराचार किया।
आपको बता दें, महिला कूरेभार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का रविवार को अपने पति से किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान महिला ने डॉयल 112 पर सूचित कर पुलिस बुलाया था। मौके पर पहुँची पुलिस विवाद करने वाले पति को हिरासत में लेकर थाने चली गयी थी।
कुछ घण्टे बाद महिला अपने पति को छुड़ाने के लिए घर से पैदल ही थाने को निकली थी। महिला का कहना है कि वह धनपतगंज बाजार से कूरेभार जाने के लिए किसी साधन का इंतजार कर रही थी, तभी उसके गांव का विशाल पांडेय एक जीप से पहुँचा और उसे थाने छोड़ने की बात कहकर जीप में बैठा लिया।
महिला का आरोप है कि विशाल महिला को थाने न लेकर जिले के एक होटल में ले गया और वहाँ उसके साथ दुराचार किया और किसी के सामने मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
कूरेभार थाने से उचित कार्यवाही न होने पर बुधवार को महिला पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा को पूरे मामले से अवगत कराया। तब पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष कूरेभार ने विशाल के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया।
थानाध्यक्ष बोले जल्द होगी गिरफ्तारी
Post a Comment