प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Fri, 19 Jun 2020; 07:17:00 AM
- मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। संबंध मधुर होंगे।
- वृष: मैत्री संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामले में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।
- मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। शासन सत्ता से व्यर्थ के तनाव और विवाद न उत्पन्न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
- कर्क: रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
- सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जो उचित नहीं है। समझौता करना ही हितकर होगा, जिससे पारिवारिक वातावरण ठीक रहे।
- कन्या: रिश्तों में समझौते की स्थिति हितकर होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम कतई न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
- तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भी व्यर्थ की परेशानी रहेगी। ईश्वर की आराधना करें।
- वृश्चिक: कोई ऐसा कार्य न करें। खासतौर से रुपए-पैसे के लेन-देन में। जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। अहंकार पर नियंत्रण रखना ही हितकर होगा।
- धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
- मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य आर्थिक मामलों में प्रगति देगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सचेत रहें।
- कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे
- मीन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। तकनीकी के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होगी।
Post a Comment