अंकुर पाठक, सुलतानपुर |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sun, 28 Jun 2020; 06:22:00 PM
अयोध्या: रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला अयोध्या एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया जहां से हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए होंगे रवाना। करीब 3 घंटे सीएम योगी रहे अयोध्या में। स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा। अधिकारियों के साथ बैठक कर अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर मंदिर निर्माण की योजना पर की चर्चा।हनुमानगढ़ी और रामलला का किया दर्शन पूजन। राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर मंदिर निर्माण के दिशा में हो रहे कार्यो का लिया जायजा। राम जन्मभूमि परिसर में बने नक्षत्र वाटिका में किया पौधारोपण।राम जन्मभूमि परिसर से सीधे हुए रवाना।
Post a Comment