प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Fri, 26 Jun 2020; 07:15:00 PM
चीनी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है भारतीय सेना और भारतवासी
उमाकांत, विभाग संगठन मंत्री विहिप
चीन को भारत नें साफ संदेश दे दिया है कि वह पीछे हटने वाला नहीं है और न ही उसके दबाव में झुकने वाला है। भारत पूरी तरह अपनी सीमा की सुरक्षा में सक्षम है, यह बात चीन को अच्छी तरह पता है। देश के सैनिकों के साथ पूरा हिंदुस्तान- पूरा सुलतानपुर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
उषा सिंह- जिला पंचायत अध्यक्ष, सुलतानपुर
चीन पर भरोसा कैसे करें? वो दुश्मन पाकिस्तान को पालता है. नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और बांग्लादेश को पैसा देकर भारत के ख़िलाफ़ उकसाता है. यूएन सिक्योरिटी काउन्सिल में हमारी परमानेंट मेम्बरशिप रोकता है. कैसा दोस्त है?
हमारी सेना तैयार है मुहतोड़ जबाव देने के लिए। चीन ही क्या दुनिया के सभी देश मोदी जी और भारत की ताकत के बारे में अच्छी तरह से जान गए है भारत से दुश्मनी बहुत महंगी पड़ेगी। एक एक भारतीय भले वह बार्डर पर तैनात नहीं है लेकिन सभी ने ठाना है अबकी बार चीन पाकिस्तान और सभी पड़ोसियों को जो भारत के खिलाफ है उन सभी को सबक सीखना है।
आत्मनिर्भर बनकर हर भारतीय और मजबूत हो रहा है।
आत्मनिर्भर बनेगा भारत
और सभी विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देगा भारत।
भारत माता की जय।
बबिता अखिलेश तिवारी- सदस्य जिला पंचायत
जिला अध्यक्ष BJP महिला मोर्चा
भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कभी भी यथास्थिति बदलने का प्रयास नहीं किया। मौजूदा स्थिति बने रहने से आगे और माहौल खराब होगा। गलवान घाटी संघर्ष के बाद दोनों पक्षों ने क्षेत्र में बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती की। चीन वहां मई की शुरुआत से ही बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती कर रहा था, ऐसे में भारत को जवाब में तैनाती करनी ही पड़ी। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी पक्ष का व्यवहार मौजूदा समझौतों के प्रति उसके पूर्ण असम्मान को दर्शाता है।
मुकेश मिश्रा- समाजसेवी
दुनिया में मानवता सबसे बड़ा शत्रु चीन है, पूरा देश इंडियन आर्मी के साथ है।
सर्वेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री भाजपा, पूर्वांचल प्रकोष्ठ हरियाणा
जिस तरह से खबर आ रही की जहाँ तक हमारी सेना मार्च करने जाती थीl वहां पर चीनी सेना घुस कर बैठ गयी है l ये बहुत ही दुःखद और आक्रोशित करने वाला हैl साथ मे केंद्र सरकार की ये बहुत बड़ी कूटनीतिक विफ़लता हैl बहादुर देश बहादुर सेना के कमजोर प्रधानमंत्री से निवेदन है की जनता के भरोसे को चोट ना पहुंचाए और चीन को माकूल जवाब दे हमारे शहीदों की शहादत का हिसाब लेl यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी हमारे शहीदों के लियेl देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभूता के रक्षा के लिए पूरा देश एक जुट है और केंद्र सरकार के साथ हैl उम्मीद है की मोदी जी अपनी पुरानी गलतियों से सबक ले चीन को अच्छा सबक सिखायेंगे। जय हिन्द।
वैभव मिश्रा
जिलाध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा सुलतानपुर
चीन भी इस विवाद को हर स्तर पर बातचीत से ही निपटाना चाहता है, क्योंकि चीन को अच्छे से मालूम है कि ये बदला भारत है। युद्ध हुआ तो चीन के लिए कुछ भी आसान नहीं होगा और उसके प्रोडक्ट्स के बहिष्कार से जो आर्थिक कमर टूटेगी वो अलग।
अंकुर पाठक, पत्रकार
ये बदला हुआ भारत है। ये आधुनिक भारत है। चीन समेत पूरे विश्व को भारत की ताकत का अंदाज़ा है। बॉर्डर पर चीन की हरकतों का जबाब देने के लिए हमारी फ़ौज मजबूती के साथ डटी है। उसकी हर हरकत का करारा जबाब मिलेगा। जय हिंद
अभय प्रताप सिंह
अध्यक्ष- जय महाकाल सेवा समिति(उ०प्र०)
देश का रस चूस रहा चाइना। हमसे ही कमा कर हमारे ही खिलाफ रचता है साजिश। सरकार को चाइना के सामान को प्रतिबंधित कर देना चाहिए ताकि हमारे देश का पैसा हमारे देश में रहे।
बात करें सुल्तानपुर जिले की तो सिर्फ यहां से ही हर महीने कई लाख रुपए का कारोबार चाइना करता है।
अमित पांडेय- स्टूडेंट
हमें चीन को सबक सिखाना चाहिए। हमारे जवान अपना काम कर रहे हैं। हमें अपना काम चीनी समानों का यथासंभव त्याग करना चाहिए, यही चीन को असली जबाब होगा।
अर्पित तिवारी, स्टूडेंट
Post a Comment