प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Fri, 26 Jun 2020; 08:55:00 PM
सुलतानपुर: आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस कप्तान की बैठक
सुलतानपुर: आगामी त्यौहारों को लेकर कलेक्ट्रेड सभागार में पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा व अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्ष देव पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह, समस्त उपजिधिकारी व क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में सभी वर्गो के धार्मिक गुरुओं, कांवड़ समितियों के अध्यक्ष, समाज के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ हुई बैठक। कोविड -19 के संक्रमण के दृष्टिगत स्वास्थय मंत्रालय के गाइडलाइन के अनुसार कोई भी धार्मिक कार्यक्रम नही करने पर बनी सहमति। समस्त कांवड़ समितियों अध्यक्षो व मदिंर के पुजारियों द्वारा धार्मिक आयोजन, समाजिक आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया।
सुलतानपुर: लम्भुआ में घर में युवक की लाश मामले में पुलिस का खुलासा
सुलतानपुर: लम्भुआ के भदैंया में घर में युवक की लाश मिलने वाले मामले में पुलिस नें खुलासा किया है। पुलिस की तफ्तीश में युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने की बात सामने आई है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकियों की तलाश जारी है।
अमेठी: जिले में भीषण सड़क हादसा, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, 5 घायल
अमेठी: जिले में तेज रफ्तार एम्बुलेंस नीलगाय से टक्कर होने के बाद ट्रक से भिड़ गयी जिससे एम्बुलेंस सवार 8 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत मौत हो गयी। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के मुताबिक फुरसतगंज थाना क्षेत्र के हिमांचलपुर गांव के पास हाइवे पर ये हादसा हुआ है।
सुलतानपुर: बढ़ते कोरोना के बीच जिले के लिए राहत की ख़बर
सुलतानपुर: आज का दिन जिले के लिए एक अच्छी ख़बर लेकर आया है। बढ़ते कोरोना के बीच जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर आयी है। मिली जानकारी के मुताबिक आज के सभी सैम्पल यानी 194 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। KNIT में इलाज करा रहे 6 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी बी एन त्रिपाठी नें इस न्यूज़ की पुष्टि की है।
सुलतानपुर: लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में दर्जनों कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज
सुलतानपुर: कोरोना महामारी में चल रहे लॉक डाउन के दौरान कांग्रेसियों को प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया है।
नगर कोतवाली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित दर्जनों कांग्रेसियों पर लॉक डाउन उल्लंघन का मुकदमा पुलिस नें दर्ज किया है। बीते दिन कांग्रेसियों ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर प्रदर्शन किया था। इसी बीच नगर कोतवाल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच कहासुनी का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इसी बीच दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के नगर कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तारी देने की ख़बर भी आ रही है।
सुलतानपुर: सोते समय जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत, मचा कोहराम
सुलतानपुर: रात को सोते समय जहरीले जन्तु के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति को जिला हास्पिटल से लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया था, रास्ते में उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर लगते ही परिजनों व गांव में कोहराम मच गया।मामला गोसाईगंज थाने के मिश्रौली गांव का बताया जा रहा है।
सुलतानपुर: दोस्तपुर के डॉ मनीष मिश्रा अस्सिटेंट प्रोफेसर बने
सुलतानपुर: दोस्तपुर के डॉ मनीष मिश्रा सुपुत्र जीवन प्रकाश मिश्रा एडवोकेट अस्सिटेंट प्रोफेसर बन गए हैं। आपको बता दें मनीष नें इंटरमीडिएट की शिक्षा मधसुदन इंटर कालेज, स्नातक- परास्नातक महाराणा प्रताप महाविद्यालय, पीएचडी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण किया। मनीष नें अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बाबा स्वर्गीय त्रिभुवन नाथ मिश्रा और दादी को दिया है। मनीष के दादा- दादी दोनों अध्यापक थे इसलिए परिवार की परम्परा को आगे ले जाते जाने के लिए मनीष मिश्र नें कड़ी मेहनत से सफलता पाई। डॉ मनीष मिश्रा के पूरे परिवार नें इस नियुक्ति पर ख़ुशी जाहिर की है।
अयोध्या: बारिश के मौसम में सड़क बदहाल, ग्रामीण परेशान
अयोध्या: बीकापुर ब्लॉक के असरेवा ग्रामसभा बरसात के मौसम में बेहाल हो गया है। क्षेत्र के निवासी अनुराग तिवारी के मुताबिक बरसात के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। 8 गांवों को जोड़ने वाली सड़क की हालत बदहाल है। प्रधान का कहना है कि वह मात्र 100 या 200 मीटर तक खड़ंजा लगवा सकते हैं। लोगों को क्षेत्रीय विधायक इंद्र प्रताप तिवारी से सड़क बनवाने की उम्मीद है।
Post a Comment