अंकुर पाठक, सुलतानपुर |PrakashNewsOfIndia.in
Last Updated: Sun, 14 June 2020; 02:55:00 PM
बॉलीवुड की दुनिया से नौजवान और प्रतिभाशाली अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को इसकी जानकारी सुशान्त सिंह के नौकर ने फ़ोन करके दी है मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। सुशान्त सिंह ने मुंबई बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंच गयी है, आत्महत्या के कारण के विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे। इससे पूर्व अभिनेता की पूर्व मैनेजर दिशा सालिआन नें 8 जून को एक इमारत से कूदकर जान दे दी थी। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Post a Comment