प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Fri, 05 June 2020; 07:15:00 AM
साल 2020 का दूसरा चंद्रग्रहण आज लगेगा। यह एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा। माह जून की पूर्णिमा को स्ट्रॉबेरी मून भी कहा जाता है। इस कारण ये चन्द्र ग्रहण स्ट्रॉबेरी चंद्रग्रहण कहलाएगा। इंदिरागांधी नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपच्छायी चंद्रग्रहण पांच जून की रात 11.15 पर शुरू होगा। जो कि देर रात यानि 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक लगा रहेगा। यह चन्द्र ग्रहण कुल 3 घंटे 18 मिनट तक चलता रहेगा। इस चन्द्र ग्रहण का अधिकतम फेस रात में 12.54 पर होगा। शहरवासी चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देख सकते हैं। इससे कोई नुकसान नहीं होता है। चंद्रग्रहण को नंगी आंखों देखने पर चन्द्र ग्रहण के आरंभ और अंत को नहीं समझा जा सकता है। लेकिन जब चन्द्रमा पूर्ण रूप से पृथ्वी की उप छाया में आ जाएगा, तब हम चन्द्रमा के प्रकाश में आए हुए अंतर को आसानी से देख पाएंगे। इस चंद्रग्रहण को देखने के लिए 12.30 से 1.30 बजे तक का समय उत्तम है। चंद्र ग्रहण को लखनऊ समेत पूरे भारत में देखा जा सकेगा।

Post a Comment