प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Tue, 02 June 2020; 07:46:00 PM
सुलतानपुर: 02 जून/अपर जिलाधिकारी (वि0/र0) उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/ रोकथाम हेतु पूरा देश लॉक डाउन है। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद के अन्त्योदय मनरेगा मजदूरों/श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों तथा शहरी क्षेत्रों में घुमन्तू प्रकृति के श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता एवं अन्त्योदय/बी0पी0एल0 कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। जनपद सुलतानपुर में 02 जून, 2020 तक श्रम विभाग में पंजीकृत कुल 6171 श्रमिकों में से 6161 व्यक्तियों को 61.61 लाख रू0, शहर में घुमन्तू प्रकृति का कार्य करने वाले 7455 श्रमिकों को 74.55 लाख रू0, ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति जिनके भरण-पोषण की कोई सुविधा नहीं है, का चिन्हीकरण करके कुल 12100 व्यक्तियों को 121.00 लाख रू0 की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से वितरित करायी गयी।
जनपद के समस्त नागरिकों को राशन/ सब्जी/दूध आदि का डोर-टू-डोर डिलीवरी सुचारू रूप से कराया जा रहा है। मेडिकल क्वांरटाइन में रखे गये 1167 व्यक्तियों में से 963 व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया तथा 184 व्यक्ति शेष है। ग्रामीण क्षेत्रों में 97632 व्यक्तियों एवं शहरी क्षेत्र में 1328 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है, जिसमें से क्रमशः 56079 व 658 व्यक्ति निगरानी में हैं। जनपद में विभिन्न स्थलों पर कुल 49 आश्रय स्थल (शेल्टर होम) बनाये गये है, जिसमें चिकित्सीय/शौंचालय/ बिस्तर/ सैनिटाइजर/साबुन /भोजन/साफ-सफाई एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए प्रतिपादित किया जा रहा है, जिसमें अब तक 2449 व्यक्तियों को आश्रय स्थल में रखा गया था, जिसमें से 2162 व्यक्तियों को क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर उन्हें मुक्त किया जा चुका है, 287 व्यक्ति अभी भी आश्रय स्थलों में क्वारंटाइन है तथा 01 मई, 2020 से अन्य राज्य/जनपदों से अब तक कुल 64006 व्यक्ति आये, जिन्हें स्क्रीनिंग के पश्चात उनको होम क्वारंटाइन किया गया है। उक्त सभी आये प्रवासी श्रमिकों को ग्रामीण क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में होम क्वारंटीन किये गये। सभी व्यक्ति निगरानी में हैं। नगरीय क्षेत्रों में कुल 56 वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 986 ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति का गठन कर उपरोक्त व्यक्तियों की निगरानी करायी जा रही है।
अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं बेसिक शिक्षा विभाग, अनुभाग-10, लखनऊ के पत्र संख्याः 190/एक- 10-2020-33 (221)/2011 टी0सी0-2 दिनांक 20.04.2020 द्वारा नोवेल कोरोना वायरस(कोविड-19) की महामारी से प्रभावित पात्र व्यक्तियों को कच्ची खाद्य सामग्री किट (एक सप्ताह के लिये) जिसमें 05 किग्रा0 आटा, 05 किग्रा0 चावल, 03 किग्रा0 आलू, 01 किग्रा0 अरहर/उड़द/मूंग/मसूड़ की दाल, 01 किग्रा0 नमक, 200 ग्राम हल्दी पैकेट, 200 ग्राम मिर्चा पैकेट, 200 ग्राम धनिया पैकेट एवं 01 लीटर सरसों/रिफाइण्ड तेल (बोरा/पैकेट/डिब्बा में एक राशन किट के रूप में व्यवस्थित कर) उपलब्ध कराये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ, जिसके क्रम में जनपद सुलतानपुर में कुल 5108 किट का अब तक वितरण किया जा चुका है।
इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं बेसिक शिक्षा विभाग, अनुभाग-11, लखनऊ के पत्र संख्याः 258/एक-11-2020 दिनांक 13.04.2020 द्वारा क्वारंटाइन किये गये व्यक्तियों को क्वारंटाइन अवधि पूर्ण करने पर उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जाना है, जिसमें 10 किग्रा0 आटा, 10 किग्रा0 चावल, 05 किग्रा0 आलू, 02 किग्रा0 भुना चना, 02 किग्रा0 अरहर की दाल, 500 ग्राम नमक, 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम मिर्चा, 250 ग्राम धनिया एवं 01 लीटर सरसों/रिफाइण्ड तेल (बोरा/पैकेट/डिब्बा में व्यवस्थित कर) जनपद सुलतानपुर में आज 1700 तथा अब तक कुल 37564 किट का वितरण किया जा चुका है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद में कुल 04 सामुदायिक रसोई संचालित है, जिसमें आज तक सरकारी कुल 706975 फूड पैकेट का वितरण निराश्रित असहाय व्यक्तियों के मध्य किया गया है। जनपद में कोई भी व्यक्ति इस संकट की घड़ी में पका भोजन/ सूखा राशन से वंचित नहीं है। जनपद में कुल 439149 राशन कार्ड धारकों में से 379240 कार्ड धारकों को खाद्यान्न (चावल, चना) वितरित किया गया है।
शासन की मंशानुसार जनपद में लॉक डाउन 04 पालन कराया जा रहा है। जनपद में कोरोना पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेण्ट जोन बनाया गया है तथा कोई भी हाटस्पाट के रूप में चिन्हित नहीं हैं। अब तक लॉक डाउन का पालन न करने वाले 603 व्यक्तियों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 करायी गयी है, 165 वाहन सीज किये गये हैं तथा 1360 यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 344 एफ0आई0आर0 तथा अब तक 803 गिरफ्तारी की गयी है। जनपद सुलतानपुर में कोरोना वायरस की जॉच हेतु अब तक कुल 1925 नमूना लिया गया, जिसमें से 1766 नमूना की जॉच प्राप्त हुई। 159 नमूनों की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर में कोरोना पाजिटिव मरीजों की कुल संख्या 88 है, जिसमें से 27 मरीज ठीक हो गये अवशेष 61 मरीज का इलाज चल रहा है।
(ख़बर को प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया की टीम नें संपादित नहीं किया है। जिला सूचना कार्यालय की सूचना को सीधे प्रसारित किया गया है।)

फ़ोटो सोशल मीडिया

Post a Comment