प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sun, 07 June 2020; 04:02:00 PM
सुलतानपुर: पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा द्वारा जिले भर में चलाये जा रहे अपराध अंकुश के अंतर्गत थानाध्यक्ष धम्मौर अशोक कुमार ने आज एक महिला समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त राहुल तिवारी पुत्र अजय कुमार तिवारी निवासी ग्राम पूरे भोज तिवारी मजरे बबुरी थाना धम्मौर उम्र 29 वर्ष तथा उपरोक्त मुकदमें में वांछित अभियुक्त सपना दूबे उम्र 21 वर्ष पुत्री ओम प्रकाश दूबे निवासिनी ग्राम पूरे बंशीधर मजरे ऊंचगांव को थाना धम्मौर पुलिस ने धर दबोचा। मुखबिर की सूचना पर उक्त दोनों मुकदमे में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक महिला समेत पकड़े गये दोनों अभियुक्तों को धम्मौर पुलिस ने आज गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय रवाना किया।

Post a Comment