17 जून 2020 का राशिफल

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in| Last Updated: Wed, 17 Jun 2020; 06:05:00 AM

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Wed, 17 Jun 2020; 07:25:00 AM

  • मेष राशि: प्रेमी को खुश करने का प्रयास आपकी ओर से किया जाएगा। आपके शब्द आज प्रेमी की प्रशंसा करते नहीं थकेंगे। आप जो भी कहेंगे उसका प्रभाव प्रेमी पर सकारात्मक पड़ने वाला है। आपकी लव-लाइफ में खुशियां भरने वाली हैं।
  • वृष राशि: आज की ग्रह स्थिति प्रेमी की ओर से आपका ध्यान भटकाने वाली हो सकती है। किसी नए व्यक्ति की ओर आपका आकर्षण देखा जा सकता है। उसे देख आप ख्वाबों की दुनिया में खोए रह सकते हैं लेकिन वर्तमान संबंधों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें।
  • मिथुन राशि: अगर प्रेमी जीवन में आपको किसी तरह की कठिनाई महसूस हो रही है, तब आप उन कठिनाइयों को किसी मित्र के माध्यम से सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। संबंधों को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए प्रेमी को उपहार भी भेंट कर सकते हैं।
  • कर्क राशि: प्रेमी जीवन की बात करें तो थोड़ा संयम की आवश्यकता है। प्रेम के सारे घोड़े आप एक साथ ना खोल दें, थोड़े रिलैक्स रहें। अपने साथी को भी रिलैक्स फील कराएं और प्रेम की डोर को मजबूत बनाएं। अंदर की जो गहरी भावनाएं हैं उन्हें बाहर निकालें।
  • सिंह राशि: प्रेम संबंधों को लेकर आपका रवैया इमोशनल ना होकर प्रैक्टिकल हो सकता है। इस विषय में प्रेमी आपसे बात कर सकता है। यदि आप कुछ समझ नहीं पा रहे हैं तब आपको किसी तीसरे से काउंसलिंग करनी चाहिए ताकि आप चीजों को समझ सकें।
  • कन्या राशि: प्रेम संबंधों को लेकर आप खुद में और प्रेमी में तुलनात्मक अध्ययन कर सकते हैं। आपके भीतर अहंकार का भाव जाग सकता है। मन में एक विचार यह आ सकता है कि प्रेमी जीवन में आपने ज्यादा सपॉर्ट दिया है और प्रेमी ने उतने प्रयास भी नहीं किए।
  • तुला राशि: लव-रिलेशन को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपका मन दुखी, पीड़ित और चिंताओं से भर सकता है और इन चिंताओं का आधार क्या है यह आपको भी समझ नहीं आएगा। सबकुछ अच्छा होने पर भी आपको वहम हो सकता है कि कुछ गलत हो रहा है।
  • वृश्चिक राशि: सेलिब्रेशन का समय है इसलिए आपको खुश हो जाना चाहिए। सभी तरह के दुख-तकलीफ दूर होने का समय है। आपके घाव भरने का समय है। संबंधों में खुश्बू भरने का समय है, जिसे आप बिल्कुल भी नकार नहीं पाएंगे और समय के साथ बह जाएंगे।
  • धनु राशि: संबंधों में अगर संघर्ष की बात चल रही हैं तब आप इन्हें खत्म कर आगे बढ़ने की सोच सकते हैं और अचानक ये विचार मन में आते ही चीजें बहुत बदलती सी नजर आएंगी। कुछ भी खत्म करने से पहले आप सोचें की अच्छी और बुरी बातें हर रिलेशन में होती हैं।
  • मकर राशि: आप अकेले हैं और उदास हैं तब आपको खुश हो जाना चाहिए क्योंकि आज आपकी जिंदगी में किसी का प्रवेश होने वाला है लेकिन आप कुछ भयभीत हो सकते हैं कि बात कैसे आगे बढ़ाई जाए। आप सबकुछ समय पर छोड़कर आगे बढ़ें।
  • कुंभ राशि: अत्यधिक सकारात्मकता से भरा दिन कहा जाएगा। प्रेमी को आप बहुत करीब से देखने की इच्छा मन में रख सकते हैं। अगर मौका मिलता है तो ठीक है लेकिन मौका नहीं मिल पाता है तब आपको बेचैन नहीं होना चाहिए और ना ही किसी तरह का दबाव बनाना चाहिए।
  • मीन राशि: आपके प्रेम संबंध निष्पक्ष तथा संतुलित रूप से चल रहे हैं लेकिन आज किसी की नजर लगने की संभावना बन रही है लेकिन आपको अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए आगे बढ़ना है। किसी भी व्यक्ति की बातों में बिलकुल भी नहीं आना चाहिए।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget