प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Tue, 02 June 2020; 03:45:00 AM
मानसून ने केरल में सोमवार को तय समय, यानी 1 जून को दस्तक दे दी है। वहां अधिकांश इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया। अब उम्मीद है कि मानसून देश के बाकी हिस्से में भी समय पर पहुंच जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे देश में मानसून 8 जुलाई तक पहुंच जाएगा। 41% संभावना है कि मानसून सामान्य रहेगा। जबकि, इस बात की केवल 5% आशंका है कि मानसून सामान्य से कम होगा। विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मानसून (जून से सितंबर) में 102% बारिश होगी। इसमें 4% ज्यादा या कम की गुंजाइश है। यानी कम से कम 96% और अधिकतम 106% तक बारिश की संभावना है। जून से सितंबर तक चलने वाले मानसून सीजन के दौरान सालभर की करीब 75 फीसदी बारिश होती है।पिछले साल मानसून आठ दिन की देरी से 8 जून को केरल के समुद्र तट से टकराया था। मानसून टकराने के दिन यानी 1 जून से ही तिरुवनंतपुरम में तेज बारिश हो रही है।

Post a Comment