12 जून 2020 का राशिफ़ल 

12 जून 2020 का राशिफ़ल 

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Fri, 12 Jun 2020; 06:15:00 AM


  • मेष- आज आपके लिए अपनी निजी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का दिन है। आपके घर के बुजुर्ग और बच्चे अधिक ध्यान देने की मांग कर सकते हैं। आपको थकान और तनाव के कारण काम करने का मन नहीं होग। किसी मामले को टालने का प्रयास करेंगे। अगर संभव हो तो जिम्मेदारियां उतनी ही लें, जितनी आप ठीक से पूरा कर सकें।
  • वृष -आज का दिन आपके लिए खुद की विवेक बुद्धि से निर्णय लेने का है। आपके सामने बहुत से विकल्प आ सकते हैं। अगर किसी मामले में निर्णय लेने की आवश्यकता है, तो वह करें जो आपका दिल कहे। आज आपका मन कुछ बदलाव के लिए हो सकता है। अगर कोई अवसर मिल रहा है, तो उसे भुनाने में कोई परेशानी नहीं है। ये बदलाव भविष्य में आपके लिए बेहतर ही रहेगा।
  • मिथुन -आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे और दिलचस्प प्रस्ताव मिलने का रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। इसके चलते रिश्तों और कार्यक्षेत्र में मच बदलाव हो सकते हैं जो कि शुरुआत में अच्छे नहीं लगेंगे, परन्तु आपके लिए एक नए और अच्छे समय के आरंभ का प्रतीक बन सकते हैं।
  • कर्क -मन में दुविधा बनी रहेगी जो आपको परेशान कर सकती हैं। किसी और की बातों को इतना महत्त्व न दें कि आप अपने मन की शांति भंग कर लें। यदि कोई परेशानी है तो उसे किसी से शेयर करें, अपने मन में ही रखेंगे तो कोई लाभ नहीं होगा बल्कि परेशानी और बढ़ती जाएगी। नंगे पैर घास पर चलें, इससे स्वास्थ लाभ तो होगा ही साथ में मन में शांति और स्थिरता का भाव भी आएगा।
  • सिंह -आज का दिन कुछ खास फैसलों के लिए अच्छा नहीं है। आपको सितारों का साथ मिलने की संभावना कम है। आज जो भी करें, वो अपनी योग्यता और कर्मठता के दम पर ही करें तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आपके विचारों या अधिकारों को चुनौती दे सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति या अधिकारी आपके विचारों का विरोध कर सकता है। पुराने संपर्कों को पुनर्जीवित किया जा सकता है।
  • कन्या -आज निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ कर रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी।
  • तुला -आज का दिन आपके लिए मन में शांति और संतुलन बनाकर रखने का है। परिस्थिति में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाए रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाए रखें। 
  • वृश्चिक -आज के दिन सितारे आपके फेवर में हो सकते हैं। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और आध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ संभालने का मौका दें।
  • धनु -आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौती भरी परिस्थितियों वाला हो सकता है। नई ऊर्जा शक्ति और उत्साह के साथ शुरू होगा। किसी मामले में आप बड़ी रिस्क का मन बना सकते हैं। ये आपके लिए फ़ायदेमंद भी रहेगा। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। आज आपको सारे काम अपने ही दम पर करने होंगे।
  • मकर -आज आपके लिए दिन कुछ नई चीजों का है। आप खुद को राहत भरी परिस्थितियों में पा सकते हैं। कई विचार धीरे-धीरे काम के रूप में उभर रहे हैं, लेकिन बुद्धिमानी से चुनें। वर्तमान कर्म चक्र विद्यार्थियों और रिसर्च करने वालों के लिए शुभ है। एक सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प से अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाएं। आपको सफलता और सितारों का साथ मिल सकता है।
  • कुम्भ -आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे।
  • मीन -आज का दिन आपके लिए सफलताओं और आनंद से भरा रहेगा। कुछ कामों में आपको अपने लिए मनचाहा परिणाम प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। आपको अपने मित्रों से पूरा सहयोग मिल सकता है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, कुछ अप्रत्याशित सुखद घटना भी हो सकती है। कुछ मामलों में आपको खुद का ध्यान रखना पड़ सकता है। अत्यधिक श्रम और तनाव वाले कामों से आज बचकर रहें।

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget