अंकुर पाठक, सुलतानपुर |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Tue, 16 Jun 2020; 05:00:00 PM
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व उर्जा मंत्री एवं जिले की शाहगंज सीट से सपा विधायक शैलेंद्र यादव ललई कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ललई यादव की कोरोना पाज़ीटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जिसके बाद उनका सैंपल लिया गया था। तीन दिन पहले उन्होंने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल समेत पूर्व सांसद तूफानी सरोज के साथ पत्रकार वार्ता में हिस्सा लिया था। सपा विधायक ने पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव की अंत्येष्टि कार्यक्रम में भी हजारों लोगों के साथ हिस्सा लिया था। ट्रैवेल हिस्ट्री लंबी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई है।
वहीं जैसे ही यह सूचना जनपद के लोगो में पहुँची पत्रकारों, राजनेताओ व कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment