1 जून 2020 का राशिफल

1 जून 2020 का राशिफल 

प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Mon, 01 June 2020; 04:50:00 AM

मेष - आज का दिन आपके लिए कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। ये आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। आप फैसलों को टालेंगे तो अपना ही नुकसान करेंगे। आपके मन में किसी चीज को लेकर दुविधा हो सकती है। आपकी आशंकाएं निराधार रहेंगी, इसलिए अपने भीतर के डर को निकालें। भविष्य में होने वाले लाभ के लिए आज निर्णय लेना आवश्यक है।

वृषभ - आज आपको ऐसा लग सकता है कि आपके जीवन में अन्य लोगों की तुलना में समस्याएं ज्यादा हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। आप दूसरों के मुकाबले खुद को कमतर आंकने की गलती ना करें। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। अन्य लोग आपकी अपेक्षा बस इसे बेहतर तरीके से छिपा सकते हैं। अपने काम पर फोकस करने के लिए आपको अपने आसपास के दबाव को बेहतर तरीके से संभालना होगा।

मिथुन - आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में परेशानी भरा हो सकता है। खासतौर पर उन कामों में जिनमें आपको कोई खास निर्णय लेना हो। आपको कुछ ऐसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है जो अमूमन आपके लिए पहले कभी परेशानी का कारण नहीं रही होंगी। आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है।

कर्क - आज का दिन आपके लिए आगे की ओर बढ़ने का है। जीवन में कुछ सुलझता हुआ दिखाई देगा। काम का दबाव और तनाव कम होगा। पिछले कामों का सकारात्मक परिणाम आपको मिल सकता है। किसी आपको अपनी योग्यता पर पूरा विश्वास रखना होगा। लोग आपसे सलाह लेंगे। कुछ लोगों की आपको मदद भी करनी पड़ सकती है। आपको अपने लोगों के लिए भी समय निकालना होगा।

सिंह - आज का दिन आपके लिए उम्मीदों और आशाओं से भरा रहेगा। आपको धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में आप अप्रत्याशित तरीके से फायदा मिल सकता है। समय अनुकूल है लेकिन अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो उसमें शुरुआत धीमी ही रखें। एक साथ कोई बड़ी राशि निवेश ना करें। आपको खानपान का विशेष ध्यान इस समय रखना चाहिए। आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

कन्या - आज का दिन आपके लिए हर तरफ से बेहतरीन काम करने और विजयी होने के संकेत दे रहा है। आपको किसी से बहुत अच्छी प्रेरणा मिल सकती है। आपके वरिष्ठ लोग आपके काम की सराहना करेंगे और आपकी कार्यशैली को अपनी मान्यता भी देंगे। आज आपको कुछ लोगों से सरप्राइज मिल सकता है। आपका दिन आज यादगार तरीके से गुजरेगा।

तुला - आज का दिन आपके लिए यात्रा करने या यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको अपने बात करने के तरीकों में थोड़ा बदलाव या सुधार करना चाहेंगे, ताकी आप अपनी बात ज्यादा बेहतर तरीके से लोगों के सामने रख सकें। आपके लिए आज लोगों का सहयोग मिलने का संकेत है। जो लोग अविवाहित है, उनके लिए कुछ अच्छे योग बन रहे हैं। आप अपने मन की बात परिजनों से कर सकते हैं।

वृश्चिक - आज आपको हर तरफ से मदद और सांत्वना मिल सकती है। आपके लिए समय बहुत सहयोगात्मक रहेगा। कुछ मामलों में आपको लोगों से सराहना मिल सकती है। आपके विचार पसंद किए जाएंगे। आपको लोगों से बातचीत में शब्दों के चयन पर काफी ध्यान रखना होगा। कुछ लोगों से आपके रिश्ते गलतफहमी के कारण बिगड़ सकते हैं।

धनु - आज आप अपने काम को पूरी तरह इंजाय करेंगे। कुछ नई चीजें सीखने का मौका मिल सकता है। आपको कुछ क्षेत्रों में योग्यता के अनुसार कुछ प्रोजेक्ट्स भी मिल सकते हैं। आपके लिए समय बेहतरीन सफलता वाला हो सकता है। आपको अपने काम से पूरी तरह संतुष्टि भी होगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपमें नई ऊर्जा का संचार करेगी। आपका दिन बेहतरीन परिणाम वाला हो सकता है।

मकर - आपके लिए दिन पुरस्कार और प्रशंसा मिलने का रह सकता है। आपके काम की हर ओर से सराहना होगी। लोग आपकी बातों से और विचारों से प्रभावित होंगे। कुछ मामलों में आपको थोड़ा नर्म रुख दिखाना पड़ सकता है। आपको आज कोई आश्चर्यजनक समाचार भी मिल सकते हैं। खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। ये आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी।

कुंभ - आज का दिन आपके लिए कई काम एक साथ करने का होगा। आपको कई जगहों पर अलग-अलग भूमिकाएं निभानी पड़ सकती हैं। समय प्रबंधन का ध्यान रखें, किसी भी मामले में लापरवाही आपकी छवि खराब कर सकती है। आपको पूरी तरह अपने काम के प्रति समर्पित रहने का है। नए काम आपको मिल सकते हैं या नई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं।

मीन - आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। नए कामों में आपको मनचाहे परिणाम मिलने के संकेत हैं। आपके लिए समय पूरी तरह अनुकूल रहेगा। आज आप कुछ नया सीखने के लिए भी उत्साहित रह सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ साझेदारी में कोई बिजनेस करते हैं, तो आपके लिए समय अच्छी तरक्की मिलने का है।

ज्योतिषाचार्य पं0 राजकुमार तिवारी

Post a Comment

ज्योतिष

[ज्योतिष][carousel1 autoplay]

अपना सुलतानपुर

[अपना सुलतानपुर][carousel1 autoplay]

दि अन्नदाता

[दि अन्नदाता][carousel1 autoplay]

टेक्नोलॉजी

[टेक्नोलॉजी][carousel1 autoplay]

देश

[देश][carousel1 autoplay]

प्रदेश

[प्रदेश][carousel1 autoplay]

कारोबार

[कारोबार][carousel1 autoplay]

खेल समाचार

[खेल समाचार][carousel1 autoplay]
[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget