प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sat, 13 Jun 2020; 05:30:00 PM
सुलतानपुर: अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया है कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु पूरा देश को अनलॉक 1 के तहत अनलॉक हो चुका है। इस दौरान CM योगी के निर्देशानुसार जनपद के अन्त्योदय मनरेगा मजदूरों और श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों तथा शहरी क्षेत्रों में घुमन्तू प्रकृति के श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही अन्त्योदय और बी0पी0एल0 कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। जिले में 13 जून, 2020 तक श्रम विभाग में पंजीकृत कुल 6171 श्रमिकों में से 6161 व्यक्तियों को 61.61 लाख रू0, शहर में घुमन्तू प्रकृति का कार्य करने वाले 7455 श्रमिकों को 74.55 लाख रू0 की सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति जिनके भरण-पोषण की कोई सुविधा नहीं है, का चिन्हीकरण करके कुल 12100 व्यक्तियों को 121.00 लाख रू0 की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से वितरित करायी गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक CM योगी के निर्देशानुसार जनपद में कुल 01 सामुदायिक रसोई संचालित है, जिसमें आज तक सरकारी कुल 731282 फूड पैकेट का वितरण निराश्रित असहाय व्यक्तियों के मध्य किया गया है। जिले में कोई भी व्यक्ति इस संकट की घड़ी में पका भोजन/ सूखा राशन से वंचित नहीं है। जनपद में कुल 38484 राशन कार्ड धारकों में से 420703 कार्ड धारकों को तथा निःशुल्क श्रेणी के कुल राशन कार्ड 257590 में 153134 कार्ड धारकों खाद्यान्न वितरित किया गया है।
(इस ख़बर को जिला सूचना कार्यालय की सूचना के आधार पर प्रकाशित किया गया है। सभी आंकड़े सूचना कार्यालय की सूचना के आधार पर लिखे गए है।)

Post a Comment